add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा की विराट कोहली से तुलना पर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मुंबई। पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सफेद गेंद के प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी की ही तरह कुशल रणनीतिकार है और इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भी हैं. रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर T20...

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - August 1, 2024 4:20 PM IST

मुंबई। पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सफेद गेंद के प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी की ही तरह कुशल रणनीतिकार है और इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भी हैं. रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर T20 वर्ल्ड कप जीता. रोहित भारत के सबसे सफल T20 कप्तान भी बन गए जिनकी कप्तानी में भारत ने 62 में से 49 मैच जीते . धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 में से 41 मैच जीते थे .

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि रोहित कुशल रणनीतिकार है. वह धोनी के साथ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक होगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘अगर आप मुझसे पूछें कि बेहतर कौन है तो मैं कहूंगा कि सफेद गेंद के प्रारूप में दोनों समकक्ष हैं. रोहित के लिये यह बड़ी तारीफ है क्योंकि सभी को पता है कि धोनी ने क्या किया है. रोहित भी बहुत पीछे नहीं है और T20 वर्ल्ड कप में उसने शानदार कप्तानी की.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक

शास्त्री ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी की बात करें तो सफेद गेंद के प्रारूप में वह दिग्गज है. सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक. किसी भी दौर की सफेद गेंद की टीम में उसकी जगह होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली से तुलना करें तो कोहली कौशल का महारथी है और रोहित विस्फोटक बल्लेबाज है. वह दुनिया के किसी भी मैदान में छक्के लगा सकता है. स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों की बखिया उधेड़ सकता है.’’

रोहित शर्मा ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 33 शतक और 87 अर्धशतक की मदद से करीब 15 हजार रन बनाए हैं. इस दौरान वह 2007 और 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहे हैं. यही नहीं, रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद 20 ओवर के फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है लेकिन अब भी वह वनडे और टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.