टीम इंडिया को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए और समय चाहिए: रवि शास्त्री

भारतीय टीम ने अब तक एक भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेला है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 04, 2018, 11:55 AM IST

Published On May 04, 2018, 11:55 AM IST

Last UpdatedMay 04, 2018, 11:55 AM IST

कप्तान विराट कोहली के साथ कोच रवि शास्त्री © AFP

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने सीओए से बातचीत में साफ कहा है कि टीम इंडिया को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए और समय चाहिए। हाल ही में सीओए और कोच के बीच हुई बैठक के दौरान शास्त्री ने बताया कि रात में टेस्ट मैच खेलने के तैयारी करने के लिए टीम को समय लगेगा, ऐसे में भारतीय टीम अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट का आयोजन नहीं करेगा। इसके अलावा टीम इंडिया एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलेगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-kings-xi-punjab-vs-mumbai-indians-match-34-peview-and-likely-11s-708438″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने दोनों टीमों के बीच एक डे-नाइट टेस्ट के आयोजन पर जोर दिया था लेकिन सीओए ने बीसीसीआई सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी को सीए का प्रस्ताव ठुकराने का आदेश दिया है। इससे नाराज सदरलैंड ने कहा है कि टीम इंडिया अपनी लगातार जीत हासिल करने की इच्छा की वजह से डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए मना कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक सीओए प्रमुख विनोद राय ने चौधरी को भेजे ई-मेल में लिखा, “सीओए ने सीनियर पुरुष टीम के कोच से 12 अप्रैल को बातचीत की, इस दौरान उन्होंने समिति से कहा कि टीम और मैनेजमेंट डे-नाइट टेस्ट के खिलाफ नहीं है लेकिन उन्हें तैयारी के लिए और ज्यादा समय चाहिए।”

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भारतीय टीम के पास 12-18 महीने का समय है जो एक विश्व स्तर की टीम को किसी भी नए फॉर्मेट की तैयारी के लिए काफी होना चाहिए। ऐसे में बीसीसीआई के लगातार डे-नाइट टेस्ट को टालने के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है। बोर्ड का मानना है कि डे-नाइट मैच जून 2019 से शुरू होने वाली आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, ऐसे में ये उनकी प्राथमिकता भी नहीं है।

Editor's Pick