द.अफ्रीका दौरे पर जीत के लिए धर्मशाला में प्रैक्टिस कैंप लगाएगी टीम इंडिया?

रवि शास्त्री ने द.अफ्रीका जाने से पहले धर्मशाला में 1 हफ्ते का प्रैक्टिस कैंप लगाने की इच्छा जताई

Edited By : Anoop Dev Singh |Dec 12, 2017, 04:48 PM IST

Published On Dec 12, 2017, 04:48 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2017, 04:48 PM IST

धर्मशाला की पिच को देखते हुए रवि शास्त्री (साभार-पीटीआई)
धर्मशाला की पिच को देखते हुए रवि शास्त्री (साभार-पीटीआई)

धर्मशाला की तेज-उछाल भरी पिच और स्विंग होती गेंदों ने टीम इंडिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे। श्रीलंका के कम अनुभवी गेंदबाजों ने टीम इंडिया को महज 112 रन पर निपटा दिया था। जिसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ये मैच तो हार गई लेकिन आपको बता दें उसके हेड कोच रवि शास्त्री धर्मशाला की ही पिच को द.अफ्रीका में जीत का सबसे बड़ा सूत्र बनाना चाहते हैं। दरअसल रवि शास्त्री चाहते हैं कि द.अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया धर्मशाला में प्रैक्टिस करे।

डीएनए में छपी खबर के मुताबिक रवि शास्त्री ने द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए धर्मशाला में प्रैक्टिस कैंप लगाने की इच्छा जाहिर की है। शास्त्री चाहते हैं कि धर्मशाला में टीम इंडिया कम से कम एक हफ्ते तक प्रैक्टिस करे, क्योंकि यहां की पिच की तेजी, उछाल और स्विंग काफी हद तक द.अफ्रीकी पिचों से मेल खाती हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने डीएनए को इंटरव्यू देते हुए कहा, ‘हां कोच रवि शास्त्री और टीम मैनेजमेंट धर्मशाला में छोटा सा ट्रेनिंग कैंप लगाना चाहता है। उन्हें लगता है कि यहां की पिच द.अफ्रीका की तरह हैं। शास्त्री को लगता है कि इस तरह के हालात और पिच टीम इंडिया को भारत में कहीं और नहीं मिलेंगे। हमें भी इस बात की खुशी होगी अगर बीसीसीआई इसकी इजाजत देता है।’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-2nd-odi-mohali-pitch-expected-to-be-grassy-668832″][/link-to-post]

आपको बता दें टीम इंडिया द.अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ये दौरा 5 जनवरी से शुरू होगा। जिसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी और पहला मैच केपटाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए ये दौरा किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है क्योंकि अपने इतिहास में भारत कभी भी द.अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है।

Editor's Pick