• Home
  • News
  • Ravichandran Ashwin Big Statement on Virat Kohli and Rohit Sharma for ODI World Cup in 2027

विराट कोहली और रोहित शर्मा के ODI World Cup 2027 खेलने पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, कहा- युवा टीम मैनेजमेंट युवाओं पर दिखा रहा है भरोसा

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 के वर्ल्ड कप में बहुत योगदान दे सकते हैं. हालांकि उनका मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर प्राथमिकता देता है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 11, 2026, 07:52 AM IST

Published On Jun 11, 2026, 07:52 AM IST

Last UpdatedJun 11, 2026, 07:52 AM IST

Virat Kohli and Rohit Sharma

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर क्या बोले अश्विन (फोटो- RCB instagram)

नई दिल्ली: विराट कोहली और रोहित शर्मा क्या 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? यह सवाल हर क्रिकेट फैन के जेहन में है. भारतीय टीम के ये दो दिग्गज अब सिर्फ एक यही फॉर्मेट खेलते हैं. और फैंस उन्हें खेलते देखना चाहते हैं. लेकिन भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन चूंकि युवा खिलाड़ियों को बहुत तवज्जो दे रहा है और ऐसे में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव है. बीते साल मई में रोहित और विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इससे पहले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के साथ ही दोनों ने सबसे छोटे फॉर्मेट को भी अलविदा कहा था.

रोहित और विराट सिर्फ वनडे इंटरनेशनल मैच खेलते हैं. लेकिन दोनों का यहां प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. और इसी वजह से अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनका दावा बहुत मजबूत है. इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अपनी राय रखी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘विराट और रोहित शर्मा पर दबाव’

ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में अश्विन ने कहा, ‘इस प्रबंधन ने बिलकुल साफ कर दिया है कि वे अगली पीढ़ी के क्रिकेटर्स की ओर देख रहे हैं. वे युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने को प्राथमिकता देते हैं. इसी वजह से उन दोनों (रोहित और विराट) पर थोड़ा दबाव है.’

अश्विन ने माना कि विराट ने हालांकि कुछ मैचों में ऐसा प्रदर्शन किया है कि जो दिखाता है कि वह 2027 वर्ल्ड कप में क्या कर सकते हैं.

विराट ने दिखाया है हाल ही में कमाल का खेल

अश्विन ने कहा, ‘विराट के साथ इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हुई. पहले दो वनडे मैचों में रन बनाने में असफल रहने के बाद उन पर थोड़ा दबाव होगा, आखिर वह टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने जिस तरह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन किया वह आपको बताता है कि वह 2027 वर्ल्ड कप में क्या योगदान दे सकते हैं. वह वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं.’

कोहली हालिया वक्त में वनडे इंटरनेशनल मैचों में जबर्दस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से बीते 9 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 106 से ज्यादा के स्ट्राइक-रेट और 88 के औसत से बल्लेबाजी की है.

विराट कोहली का वनडे करियर

करियरटेस्ट से संन्यास के बादSA में रिकॉर्ड
मैच311920
पारी299918
रन14797616993
सर्वाधिक183135160*
औसत58.7188.0076.38
स्ट्राइक-रेट93.82106.3988.34
1005433
507736

रोहित शर्मा का खेल भी है कमाल का

अश्विन ने यह भी माना कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह पक्की कर सकते हैं. कोहली की ही तरह रोहित ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वनडे में 51 से ज्यादा के औसत से बल्लेबाजी की है.

अश्विन ने कहा, ‘रोहित शर्मा ने अभी तक 50 ओवर का वर्ल्ड कप नहीं जीता है. तो वह 2027 में वह चमचमाती चांदी की ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. उन्होंने भी अपनी जगह पक्की करने के लिए काफी काम किया है.’

रोहित शर्मा का कैसा है वनडे करियर

करियरटेस्ट से संन्यास के बादSA में रिकॉर्ड
मैच282914
पारी274913
रन11577409256
सर्वाधिक264121*115
औसत48.8451.1219.69
स्ट्राइक-रेट92.7491.2968.44
1003311
506130

अश्विन ने कहा- दोनों का करें पूरा इस्तेमाल

अश्विन ने टीम प्रबंधन से अनुरोध किया कि वे इन दोनों खिलाड़ियों का जितना हो सके उतना इस्तेमाल करें. आखिर में अपनी बात खत्म करते हुए अश्विन ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका जैसे देश में आपको इन दोनों के अनुभव का जितना हो सके उतना फायदा उठाना चाहिए. अनुभव और युवा जोश का साथ बहुत अच्छा रहता है. तो, इन दोनों का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है.’

ODI वर्ल्ड कप 2023 में रोहित और विराट का प्रदर्शन

साल 2023 के वर्ल्ड कप में रोहित और विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में थे. दोनों ने मिलकर चार शतक और नौ अर्धशतक लगाए थे.

2023 ODI WCविराट कोहली रोहित शर्मा
मैच1111
पारी1111
रन765597
सर्वाधिक117131
औसत95.6254.27
स्ट्राइक-रेट90.31125.94
10031
5063

सिर्फ 2023 का भारत मे हुआ वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि कुल मिलाकर भी इन दोनों का वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड कमाल का है. विराट कोहली ने जहां कुल मिलाकर वनडे वर्ल्ड कप में 1795 रन बनाए हैं वहीं रोहित शर्मा ने 1575 रन. रोहित का वनडे वर्ल्ड कप में औसत विराट से थोड़ा बेहतर है और स्ट्राइक-रेट के मामले में वह अच्छा खासा आगे हैं.

ODI वर्ल्ड कप में रोहित और विराट का रिकॉर्ड

विराट कोहलीरोहित शर्मा
मैच3728
पारी3728
रन17951575
सर्वाधिक117140
औसत59.8360.57
स्ट्राइक-रेट88.2105.49
10057
50126

क्रिकेट कंट्री की राय-

रोहित अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक 40 साल से ऊपर हो जाएंगे वहीं विराट कोहली की उम्र 39 साल के करीब होगी. लेकिन नंबर दिखाते हैं कि विराट कोहली का साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. अगला वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होना है. और साउथ अफ्रीका की तेज और उछालभरी पिचों पर कोहली का अनुभव और तकनीकी रूप से दक्ष खेल टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है. वहीं रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका में प्रदर्शन भले ही अच्छा न हो लेकिन वर्ल्ड कप में उनका खेल कमाल का है. उनके कैबिनेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं है और ऐसे में वह इसे जरूर हासिल करना चाहेंगे. रोहित कई बार कह भी चुके हैं कि उनके लिए वर्ल्ड कप के असल मायने वनडे वर्ल्ड कप है. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी अगर फिट रहते हैं तो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick