Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com/hi की टीम की अगुआई कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया का 16 साल का अनुभव है. करियर की विधिवत श ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 1, 2025 10:10 PM IST

नई दिल्ली: बीते कुछ अर्से से वाइट बॉल फॉर्मेट में भारतीय टीम अलग अंदाज में खेल रही है. टीम आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करती है. और टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की इस रणनीति का क्रेडिट रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को दिया. अश्विन का कहना है कि इस पूर्व कप्तान और पूर्व कोच की जोड़ी ने खेलने के इस अंदाज को अपनाया. भारतीय टीम को खेल के इस नए तरीके से हालिया वर्षों में काफी कामयाबी मिली है.
अश्विन ने कहा कि इन दोनों दिग्गजों ने ना केवल ज्यादा आक्रामक अंदाज अपनाने पर जोर दिया. अश्विन ने कहा कि रोहित ने आक्रामक खेल दिखाकर इसका उदाहरण पेश किया. और इसके बाद टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल में भारत के खेलने के तरीके में बड़ा बदलाव आया.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, ‘कप्तान के रूप में रोहित हमेशा टीम को यह दिखाते रहे हैं कि वह उनसे क्या चाहते हैं. टी20 और वनडे क्रिकेट में भारत जिस परिवर्तनकारी बल्लेबाजी (आक्रामक अंदाज बल्लेबाजी करना) से गुजरा है उसका बहुत सारा श्रेय रोहित और राहुल भाई को जाता है.’
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने रास्ता दिखाया, राहुल भाई ने कहा कि हमें इस तरह खेलना है और रोहित ने खुद इस तरह की पहल की और इसने भारतीय बल्लेबाजी की धारणा बदल दी. सफेद गेंद वाले क्रिकेट में बल्लेबाजी सिर्फ औसत नहीं बल्कि स्ट्राइक रेट पर भी निर्भर करती है.’
भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में लगातार निराशाजनक अभियानों के बाद इस तरह का रवैया अपनाया. टीम ने 2023 में घरेलू सरजमीं पर खेले गये विश्व कप में आक्रामक मानसिकता के साथ लीग चरण में दबदबा बनाया. टीम को इस तरह की रवैये से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गये 2024 टी20 विश्व कप में भी जीत मिली.
दिग्गज रोहित और विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते है. ऐसे में अश्विन ने फैंस से इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दोनों के बाकी वक्त का पूरा लुत्फ उठाने को कहा.
अश्विन ने कहा, ‘मैं एक बात कहूंगा हमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाना चाहिए. उनके पास जितना भी समय है, हमें उनके खेल का जश्न मनाना चाहिए. क्योंकि जब वे खेल को अलविदा कह देंगे तब यह कहने का कोई मतलब नहीं होगा कि वे कितने शानदार खिलाड़ी थे, उन्हें फिर वापसी करनी चाहिए.’

अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी के बावजूद नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे जाने के बाद भारतीय टीम के चयन पर भी सवाल उठाया.
उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में भी अगर हम उस टीम में नितीश कुमार रेड्डी के लिए जगह नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो टीम के चयन में कुछ गड़बड़ है.’
एजेंसी से इनपुट
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.