दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाइजैग टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे तेजी से 350 टेस्ट विकेट लेने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट रिकार्ड की बराबरी कर ली है।
अश्विन ने विशाखापत्तनम के एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन थ्यूनिस डी ब्रॉयन का विकेट लेने के साथ ही मुरलीधरन के रिकार्ड की बराबरी कर ली। अश्विन ने इस मैच की पहली पारी में सात विकेट लिए थे। भारत ने ये मैच 203 रनों से जीता।
सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज:
खिलाड़ी |
देश |
मैच |
रविचंद्रन अश्विन |
भारत |
66* |
मुथैया मुरलीधरन |
श्रीलंका |
66 |
रिचर्ड हेडली |
न्यूजीलैंड |
69 |
डेल स्टेन |
दक्षिण अफ्रीका |
69 |
डेनिस लिली |
ऑस्ट्रेलिया |
70 |
अश्विन लगभग एक साल के अंतराल के बाद भारत के लिए टेस्ट मैच खेल रहे थे। अंतिम बार वह एडिलेड में 2018 में खेले थे। अश्विन के अभी 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट हैं। वह भारत की ओर से सबसे तेजी से 350 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
वाइजैग में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत के पांच नायक
मुरलीधरन भी 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने में सफल रहे थे। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 77 टेस्ट मैचों में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ था और अब तक भारत की ओर से ये रिकॉर्ड कुंबले के ही नाम था।