×

परिवारवालों से संपर्क ना होने के बाद असहाय महसूस कर रहे थे रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अशविन ने कहा कि जब वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे तब वह डर गए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Asian News International
Last Updated on - December 5, 2015 11:17 AM IST

जिस समय आर. अश्विन के होम टाउन में बाढ़ आई वह दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेल रहे थे  © AFP
जिस समय आर. अश्विन के होम टाउन में बाढ़ आई वह दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेल रहे थे © AFP

नई दिल्ली। पिछले दिनों भारी बारिश के बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई लोग इस बारिश में फंस गए हैं और उनकी राहत बचाव का कार्य प्रगति पर है। भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो खुद चेन्नई से हैं उन्होंने दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बताया कि जब वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे तब वह बेहद चिंता में थे। उन्होंने कहा, ‘जब मेरे दोस्त व मेरे परिवार वालों से 48 घंटों तक बात नहीं हुई तो मैं बहुत डर गया था और बड़ा असहाय महसूस कर रहा था। टीवी पर दृश्य और भी भयावह थे। हम घर में लोगों को संपर्क करना का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नेटवर्क जाम हो जाने की वजह से संपर्क नहीं पा रहा था।’ लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे इस बात की बेहद खुशी हुई कि चेन्नई के लोगों ने एक दूसरे खूब मदद की और आम आदमी की अंत में जीत हुई।’ बुधवार रात से बारिश लगभग थम गई है जिसके बाद हताश-परेशान लोगों को राहत महसूस हुई है। हालांकि, चेन्नई व आसपास के शहरों में लोगों का आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पानी लोगों के घरों, रोड और दफ्तरों तक में घुस गया है। लाइव क्रिकेट अपडेट: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट

TRENDING NOW

सुरक्षा एजेंसियां लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 24 घंटें कार्य कर रही हैं। बुधवार रात से बारिश कम होने से कई जगहों से पानी का स्तर कम हुआ है। वहीं राहत कार्यकर्ता अन्य जगह अपने टेंट लगाने में लगे हुए हैं ताकि लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके। रोड में पानी भर जाने से सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहर के मुडिचुर, वर्दराजपुरम, पश्चिमी तमबारम और मानिकम में पानी भरा हुआ है। हजारों घर और दफ्तर जलमग्न हैं और आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।