×

अश्विन बने नंबर एक टेस्ट गेंदबाज

42 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज को यह कामयाबी मिली है। आखिरी बार 1973 में लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी नंबर वन बने थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 1, 2016 4:05 PM IST

आर. अश्विन© Getty Images
आर. अश्विन© Getty Images

आईसीसी 2015 की आखिरी टेस्ट रैंकिंग में भारत के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन वर्ल्ड के टॉप बॉलर बन गए हैं। 42 साल बाद किसी किसी भारतीय गेंदबाज को यह कामयाबी मिली है। आखिरी बार 1973 में लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी नंबर वन बने थे। वहीं, बैटिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम का कोई बैट्समैन टॉप 10 प्लेयर्स में शामिल नहीं है। अश्विन ने 2015 में 9 मैचों में कुल 62 विकेट लिए और इनका 66/7 बेस्ट बॉलिंग फिगर भी रहा। अश्विन ने 7 बार 5 और 2 बार 10 से ज्यादा विकेट लिए। ये भी पढ़ें: बल्लेबाजों का खौंफ, अंपायर हुए हैलमेट लगाने को मजबूर
आपको बता दें कि भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के दम पर 2015 के आखिर में गुरूवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट गेंदबाज रहे। अश्विन ने नौ टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिए इनमें से 31 विकेट उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में हासिल किये। वह बिशन सिंह बेदी के 1973 में नंबर एक रहने के बाद पहले भारतीय गेंदबाज हैं जो वर्ष के आखिर में शीर्ष पर रहे। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर जो इस साल शादी के बंधन में बंधे

TRENDING NOW

इससे पहले  आईसीसी हाल ऑफ फेम बेदी इससे पहले भारत के पहले गेंदबाज थे जो टेस्ट गेंदबाजी तालिका में शीर्ष पर रहे थे। भगवत चंद्रशेखर, कपिल देव और अनिल कुंबले अपने करियर के दौरान दूसरे स्थान पर रहे थे। यही नहीं अश्विन टेस्ट आलराउंडरों की सूची में भी नंबर एक पर रहे। ये भी पढ़ें: साल 2015: टेस्ट क्रिकेट के पांच सफलतम बल्लेबाज 
पिछले तीन वर्षों में दूसरा अवसर है जब अश्विन आलराउंडरों में शीर्ष पर रहे। अश्विन ने अपने करियर में पहली बार नंबर एक स्थान हासिल किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को पीछे छोड़ा है जो चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में केवल 3.5 ओवर गेंदबाजी ही कर पाए थे।