मोबाइल का प्रमोशन करने के चक्कर में रविचंद्रन अश्विन का मजाक उड़ा

टीम इंडिया से बाहर चल रहे अश्विन इस समय वॉरविकशायर के लिए काउंटी खेल रहे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Sep 17, 2017, 01:46 PM IST

Published On Sep 17, 2017, 01:46 PM IST

Last UpdatedSep 17, 2017, 01:46 PM IST

रविचंद्रन अश्विन © Getty Images
रविचंद्रन अश्विन © Getty Images

टीम इंडिया के मुख्य स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हाल ही में ट्विटर ट्रोल्स का शिकार बन गए। दरअसल अश्विन एक फोन ब्रांड का प्रमोशन कर रहे थे, इस दौरान वह ऐसी गलती कर बैठे जिससे सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन गया। अश्विन जो कि आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से चाइनीज मोबाइल कंपनी के फोन का प्रमोशनल ट्वीट किया था। उनके ट्वीट के जरिए ये साफ हो गया कि वह खुद एक अमेरिकन ब्रांड का फोन इस्तेमाल करते हैं। ट्विटर यूजर ने इसे लकेर स्पिन किंग की खिंचाई कर डाली।

अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरी कैरम बॉल को लेकर चर्चा हो सकती है लेकिन इस बात में कई शक नहीं है कि रेडमी नोट 4 भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है।” अश्विन ने ये ट्वीट अपने आईफोन से किया था। हालांकि अश्विन ने बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया था लेकिन लोगों ने स्क्रीनशॉट की मदद से उन्हें खूब ट्रोल किया। टीम इंडिया से बाहर चल रहे अश्विन इस समय वॉरविकशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। अश्विन काउंटी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने अपने पहले ही मैच में एक पांच विकेट हॉल के समेत कुल 8 विकेट चटकाए थे। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का पूरा स्कोरकार्ड]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका दौरे पर वनडे-टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली। इससे पहले टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी ऐसा कर चुकी हैं। सानिया ने भी एक मोबाइल ब्रांड के प्रमोशन के लिए किसी दूसरे ब्रांड के मोबाइल से ट्वीट कर दिया था।

Editor's Pick