×

अश्विन ने दिया बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस को ट्विटर पर मुंहतोड़ जवाब

अभी हाल ही में खेले गए टी20 एशिया कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में करारी मात देते हुए एशिया कप अपने नाम किया था

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 14, 2016 11:40 PM IST

रविचंद्रन अश्विन ©AFP
रविचंद्रन अश्विन ©AFP

क्रिकेट खेल है जुनून का, इसे खेलने वालों से ज्यादा इसको पसंद करने वालों में इसके प्रति ज्यादा दीवानगी देखी जाती है। जी हां जब भी कभी दो टीमों के बीच मुकाबले होते हैं तो उनके फैन्स के बीच भी भावनात्मक मुकाबले शुरू हो जाते हैं और ये मुकाबले खेल के मैदान पर ना होकर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए होते हैं। अभी हाल ही में भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बांग्लादेश और ओमान के एक मैच को लेकर ट्वीट किया जिसपर बांग्लादेशी फैन्स नाराज हो गए और अश्विन को काफी भला-बुरा कहा। जिसपर अश्विन ने भी उन्हें ना छोड़ते हुए करारा जवाब दिया। लेकिन बांग्लादेशी फैन्स भी कहा कम थे उन्होनों ने भी अपने टीम के समर्थन में लगातार ट्विट किए। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

आपको बता दें कि अभी हाल ही में खेले गए टी20 एशिया कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में करारी मात देते हुए एशिया कप अपने नाम किया था। पिछले साल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और रूबेल हुसैन के बीच कहासुनी हुई थी। इस घटना के बाद बांग्लादेश ने भारत को हरा दिया थे जिसके बाद बांग्लादेशी फैन्स ने टीम इंडिया को लेकर काफी बुरी तरह से मजाक उड़ाया था।

बांग्लादेशी फैन्स ने दोबारा शर्मनाक हरकत हुए एशिया कप के फाइनल मैच में तस्कीन अहमद के हाथों महेंद्र सिंह धोनी के कटे हुए सर वाली तस्वीर लगायी थी। जिसे लेकर काफी गहमागहमी का माहौल हो गया था। आपको बता दें कि बांग्लादेशी टीम ने ओमान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-10 में अपनी जगह बना ली है।