काउंटी चैंपियनशिप खेलने नहीं लौटेंगे चोटिल रविचंद्रन अश्विन

अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 11, 2018, 07:53 PM IST

Published On Sep 11, 2018, 07:53 PM IST

Last UpdatedSep 11, 2018, 07:53 PM IST

Ravichandran Ashwin (Getty Images)

भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन चोट के चलते वॉरसेस्टरशायर टीम के साथ खेलने के लिए काउंटी चैंपियनशिप में नहीं लौटेंगे। अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन में खेले गए चौथे मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें आखिरी मैच से बाहर कर दिया गया था। ओवल टेस्ट में अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया।

अश्विन के बाहर होने की खबर मिलने से वॉरसेस्टरशायर के चीफ एक्सक्यूटिव मैट रॉनस्ली काफी निराश हैं। उन्होंने कहा, “ये काफी निराशा की बात है कि रविचंद्रन अश्विन वापसी नहीं कर पाएंगे क्योंकि 2017 सीजन में उन्होंने हमारी टीम पर काफी प्रभाव डाला था और हम उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ने भी कहा था कि पिछले सीजन उन्होंने यहां कितना अच्छा समय बिताया था।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथम्पटन टेस्ट के दौरान जहां इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोइन अली ने शादार पांच विकेट हॉल के साथ कुल 9 विकेट झटके। वहीं अश्विन के हाथ केवल तीन ही विकेट आए। दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों के बीच प्रदर्शन का अंतर ही भारतीय टीम की हार का कारण बना।

Editor's Pick