एनाकोंडा का सिर है जो... IPL 'स्लैपगेट' वीडियो को लेकर ललित मोदी पर बरसे अश्विन

भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा, मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता, हम इसके बारे में जितना कम बोलेंगे, उतना ही अच्छा है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी गलती करता है, जब उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 02, 2025, 05:01 PM IST

Published On Sep 02, 2025, 05:01 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2025, 05:01 PM IST

Ashwin

Ashwin

Ravichandran Ashwin on Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व कमिश्वर ललित मोदी 2008 के आईपीएल ‘स्लैपगेट’ के वीडियो साझा करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने इसे लेकर ललित मोदी पर निशाना साधा है.

हरभजन सिंह ने इस वीडियो में एस श्रीसंत को थप्पड़ मारा था, इस विवाद के बाद हरभजन सिंह को 11 मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा, क्लार्क के पॉडकास्ट पर ललित मोदी की तरफ से फुटेज जारी करने के बाद यह खबर फिर चर्चा में है, हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने बहुत पहले ही सुलह कर ली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, यह एनाकोंडा का सिर है जो ऊपर उठता रहता है, आजकल, फुटेज और वीडियो हर जगह है, मुझे लगता है कि यह उन दोनों के लिए गर्व का क्षण नहीं है, मैं इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, घटना खत्म हो चुकी है, सभी इसके बारे में जानते हैं. उन्होंने कहा कि हरभजन हमारे पॉडकास्ट में आए और बताया कि उन्हें कैसा लगा, हां आपने गलती की है, और आपको जीवन भर इसके साथ रहना होगा. अश्विन ने आगे बढ़ने की अहमियत पर ज़ोर दिया और बताया कि निजी ज़िंदगी में भी ऐसी गलतियां हो सकती हैं.

हम इसके बारे में जितना कम बोलेंगे, उतना ही अच्छा है: अश्विन

अश्विन ने कहा, लेकिन आपको भी आगे बढ़ना होगा, हो सकता है कुछ लोगों ने घर पर ऐसा कुछ किया हो, इसलिए बाहरी दुनिया को इसके बारे में पता नहीं चलेगा, मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता, हम इसके बारे में जितना कम बोलेंगे, उतना ही अच्छा है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी गलती करता है, जब उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है, तो वह उस मौके का फ़ायदा उठाता है.

बता दें कि यह विवाद 2008 में आईपीएल के पहले सीज़न में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले से जुड़ा है, हालांकि दोनों खिलाड़ी इस घटना को भूल चुके हैं और हाल के दिनों में उनके बीच अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन फुटेज के दोबारा रिलीज़ होने से पुराने ज़ख्म फिर से ताज़ा हो गए हैं.

Editor's Pick