This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
हर चुनौती के लिए तैयार हूं: अश्विन
आपीएल-9 में मूझे कौन सी टीम चुनती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे नई चुनौतियों पर नजर रखना है
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 13, 2015 12:39 PM IST


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए 15 दिसंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के मद्देनजर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह नई चुनौतियों से निपटने को पूरी तरह से तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले अश्विन ने कहा कि उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वो आईपीएल के 9वें सीजन में किस टीम के लिए खेलते हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान रॉयल्स की जगह संजीव गोयनका की पुणे और इंटेक्स मोबाइल्स की राजकोट की टीम हिस्सा ले रही हैं। ALSO READ : वनडे क्रिकेट की सबसे कामयाब ओपनिंग जोड़ियां
अश्विन ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि तीन दिनों के बाद पुणे या राजकोट में से कोई एक मेरी नई टीम होगी। एक नई शुरुआत और नई चुनौतियों के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं। अश्विन ने ट्विटर पर आगे लिखा है कि अगर मैं इन दोनों टीमों से किसी में नहीं चुना जाता हूं तो फिर मैं नीलामी प्रक्रिया में शामिल होऊंगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कौन सी टीम चुनती है, बस मुझे नई चुनौतियों पर नजर रखना है। ALSO READ : भारत के पांच सबसे तेज गेंदबाज
आईपीएल के पिछले 8 सीजन में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। लेकिन सुपर किंग्स के निलंबन के बाद अब उन्हें किसी नई टीम का हिस्सा बनना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों में शीर्ष खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट बनाया जाएगा, जिसमें अश्विन शामिल होंगे। इस ड्रॉफ्ट से सबसे पहले पुणे को अपने लिए खिलाड़ी चुनने का अवसर होगा। पुणे और राजकोट ड्रॉफ्ट प्रणाली के तहत पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन करेंगी। इसके बाद शेष खिलाड़ियों का चयन आईपीएल-9 के लिए होने वाली नीलामी प्रक्रिया के तहत सभी आठ टीमों के बीच होगा। आईपीएल का 9वां सीजन 9 अप्रैल 2016 से 29 मई 2016 तक खेला जाएगा। ALSO READ : बीते 50 साल में कितनी बार पारी से हारा है वेस्टइंडीज
TRENDING NOW
