add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट और रोहित के बाद वनडे क्रिकेट का क्या होगा- अश्विन ने उठाया बड़ा सवाल

रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि उन्हें वनडे को लेकर संशय में हैं. उन्होंने कहा कि जब विराट कोहली और रोहित शर्मा रिटायर हो जाएंगे तो क्या होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 8:54 PM IST

चेन्नई: Ravichandran Ashwin on ODI Cricket- वनडे क्रिकेट संकट में है. इसकी लोकप्रियता और प्रासंगिकता कम होती जा रही है. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं. अश्विन का कहना है कि जब वनडे के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Virat Kohli) और विराट कोहली (Virat Kohli) इस फॉर्मेट से संन्यास लेंगे तब यह संकट गहरा सकता है.

विराट और रोहित की विजय हजारे ट्रॉफी में खेले. इसकी खूब चर्चा भी हुई. लेकिन अश्विन का मानना है कि लगातार बढ़ती टी20 लीग और टेस्ट क्रिकेट की अपनी अलग अहमियत के चलते 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए अब जगह कम होती जा रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल, श्रीलंका- न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

SMAT जैसा नहीं देख पा रहे हैं विजय हजारे

अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा, ‘2027 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट का भविष्य क्या होगा, इसे लेकर मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता. मैं इसे लेकर थोड़ा चिंतित हूं. मैं विजय हजारे ट्रॉफी देख रहा हूं, लेकिन जिस तरह मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी देखी, उसी तरह इसे देख पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है.’

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजमैचरनऔसतस्ट्राइक-रेट10050
1सचिन तेंदुलकर4631842644.8386.234996
2विराट कोहली3081455758.4658.465376
3कुमार संगाकारा4041423441.9878.862593
4रिकी पोंटिंग3751370442.0380.393082
5सनथ जयसूर्या4451343032.3691.202868
6महेला जयवर्धने4481265033.3778.961977
7इंजमाम-उल-हक3781173939.5274.241083

उन्होंने कहा, ‘हमें यह भी समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं. मुझे लगता है टेस्ट क्रिकेट के लिए अब भी जगह है, लेकिन वनडे क्रिकेट के लिए सच में जगह नहीं बची है.’

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जरूरत

सभी फॉर्मेट में 765 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज अश्विन का कहना है कि विराट और रोहित के संन्यास के बाद वनडे प्रारूप और भी कमजोर हो जाएगा. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम मिलाकर 86 वनडे शतक हैं.

उन्होंने कहा, ‘देखिए, रोहित और विराट जब विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आए तो लोगों ने इसे देखना शुरू किया. हमें पता है कि खेल हमेशा खिलाड़ियों से बड़ा होता है, लेकिन कई बार खेल को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए इन खिलाड़ियों (रोहित और विराट) की वापसी की जरूरत होती है. ’

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजमैचसेंचुरी
1विराट कोहली30853
2सचिन तेंदुलकर46349
3रोहित शर्मा27933
4रिकी पोंटिंग37530
5सनथ जयसूर्या44528
6हाशिम अमला18127
7एबी डि विलियर्स22825

अश्विन ने कहा, ‘विजय हजारे ट्रॉफी एक घरेलू वनडे टूर्नामेंट है जिसे ज्यादा लोग नहीं देखते. लेकिन विराट और रोहित के खेलने की वजह से लोग इसे देखने पहुंचे. फिर सवाल यह है कि जब वे वनडे खेलना बंद कर देंगे, तब क्या होगा? ’

इसे भी पढ़ें- पिता और छोटे भाई को खोया, अब वापसी को तैयार है 27 साल का यह भारतीय पेसर

तब महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी थे

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि एक समय 50 ओवरों का क्रिकेट एक शानदार फॉर्मेट हुआ करता था जिससे महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी सामने आए जो पारी को संभालना जानते थे.

उन्होंने कहा, ‘वनडे क्रिकेट कभी एक बेहतरीन फॉर्मेट था जिसने धोनी जैसा खिलाड़ी दिया जो 10–15 ओवर तक सिर्फ एक एक रन लेकर पारी को संभालता था और अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी करता था. अब ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं और अब वैसी बल्लेबाजी की जरूरत भी नहीं है क्योंकि अब दो नई गेंदें होती हैं और सर्कल के अंदर पांच फील्डर रहते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप सच में वनडे क्रिकेट को प्रासंगिक बनाना चाहते हैं तो टी20 लीग खेलिए और चार साल में सिर्फ एक बार वनडे विश्व कप कराइए. जब लोग इसे देखने आएंगे तो उनके अंदर उत्साह और उम्मीद होगी. मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट धीरे धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है.’