- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravichandran Ashwin off to Birmingham to play the County Championship for Worcestershire
काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड पहुंचे रविचंद्रन अश्विन
भारतीय स्पिन गेंदबाज अश्विन वॉरस्टरशायर के लिए खेलेंगे।
Published On Aug 26, 2017, 05:23 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2017, 05:23 PM IST

टीम इंडिया के सफल स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपने काउंटी करियर की शुरुआत करने के लिए बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। अश्विन ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह प्लेन के अंदर बैठे नजर आ रहे थे। तस्वीर के साथ पोस्ट में अश्विन ने लिखा था कि, टिकट टू बर्मिंघम।” अश्विन वॉरस्टरशायर टीम के लिए काउंटी खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने अकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “इंग्लैंड के लिए निकल रहा हूं, वॉरस्टरशायर के साथ खेलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।”
श्रीलंका के दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में अश्विन ने बढ़िया प्रदर्शन किया था और भारत ने 3-0 से ये सीरीज जीती थी। हालांकि अश्विन को वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। जिसके बाद अश्विन ने वॉरस्टरशायर के साथ काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुबंध किया। अश्विन अकेले नहीं हैं जो इंग्लैंड में काउंटी खेलेगे। भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चलते काउंटी से ब्रेक लिया था और अब वह वापस नॉटिंघमशायर टीम में शामिल होंगे। [ये भी पढ़ें: एंजेलो मैथ्यूज को इस्तीफा देने से रोका जाना चाहिए था: अर्जुन राणातुंगा]
वहीं अश्विन के साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा भी जल्द ही काउंट्री क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं, हालांकि वह किस टीम के लिए खेलेंगे ये अब तक साफ नहीं हुआ है। खबरें ये भी थी कि ईशांत शर्मा भी काउंटी क्रिकेट खेलने वाले हैं लेकिन उन्होंने एक ट्वीट के जरिए ये साफ कर दिया की वह किसी भी टीम के लिए काउंटी नहीं खेलने वाले हैं।