Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 28, 2026 4:50 PM IST

Ravichandran Ashwin on CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शुरुआती 2 हफ्तों से बाहर हो गए हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की विकेटकीपिंग की भूमिका संजू सैमसन निभा सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पिछले सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन ने धोनी के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग-11 चुनी है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के विकल्प भी शामिल हैं.
आईपीएल 2026 में सीएसके 30 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. फ्रेंचाइजी ने बताया है कि धोनी अभी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों से बाहर रहने की आशंका है.
रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को चुना है. वह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत भी करेंगे. सीएसके के इस पूर्व खिलाड़ी ने अगले तीन स्थानों पर तीन आक्रामक बल्लेबाजों को रखा है, इनमें नंबर 3 पर उर्विल पटेल, नंबर 4 पर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और उसके बाद नंबर 5 पर भारत के टी20 विश्व कप 2026 के ऑलराउंडर शिवम दुबे शामिल हैं.
अश्विन ने नंबर 6 की पोजीशन के लिए दो विकल्प दिए हैं. उनकी पहली पसंद सरफराज खान हैं, जबकि दूसरे विकल्प भारत की अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे हैं. भारत के इस पूर्व स्पिनर ने प्रशांत वीर को नजरअंदाज करते हुए नंबर 7 के स्थान के लिए कार्तिक शर्मा को चुना है.
So!! This should be ideal.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 28, 2026
Ruturaj
Samson
Urvil
Brevis
Dube
Sarfaraz/Ayush
Kartik Sharma
Akeal
Noor
Henry
Khaleel
Kamboj/Ghosh/Rahul/Gopal
After 2 weeks, there will be enough info available to tweak if needed.#6TL #Aarupadaiyappan
अश्विन ने गेंदबाजी विभाग में अकील हुसैन और नूर अहमद को मुख्य स्पिनर के तौर पर चुना है. इनमें हुसैन नंबर 8 पर बल्लेबाजी से भी योगदान देने में सक्षम हैं. तेज गेंदबाजी के आक्रमण के लिए उन्होंने मैट हेनरी और खलील अहमद को चुना है. अश्विन ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के लिए चार विकल्प सुझाए हैं. इनमें अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर शामिल हैं.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज/श्रेयस गोपाल/रामकृष्ण घोष/राहुल चाहर.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
