ODI World Cup 2027: रविचंद्रन अश्विन ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम, कई बड़े स्टार रहे बाहर

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा तो अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होंगे. इसके अलावा उन्होंने अनुभवी गेंदबाज को भी जगह दी है. अश्विन का कहना है कि साउथ अफ्रीका में भारत को अनुभव की जरूरत होगी.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 31, 2026, 09:03 AM IST

Published On Jul 31, 2026, 09:03 AM IST

Last UpdatedJul 31, 2026, 09:03 AM IST

ravichandran ashwin

ravichandran ashwin

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है. और साल 2027 में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अभी से टीमों के संयोजन पर बात होने लगी है. और रणनीति तैयार की जाने लगी है. इसी क्रम में भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रनअश्विन ने भी अपनी टीम चुनी है. उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट के साथ बातचीत में उन खिलाड़ियों को चुना है जो अगले साल होने वाले इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

रविचंद्रन अश्विन ने उन खिलाड़ियों को चुना है जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेल सकते हैं. क्रिकइफो की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में खिलाड़ियों को उस सूची में बांट रहे हैं जो भारत के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं खेलेंगे या फिर शायद खेलें या न खेलें. वनडे वर्ल्ड कप अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित और विराट तो होंगे ही टीम का हिस्सा

अश्विन ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होंगे. इसके साथ ही उन्होंने श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और कप्तान शुभमन गिल को भी इस टीम में चुना. इसके साथ ही ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या का चुनाव किया.

इसे भी पढ़ें- 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 12 स्टेडियम तैयार, तीन देशों में होगा क्रिकेट का महाकुंभ

इसके साथ ही स्पिनर के तौर पर उनकी पहली पसंद कुलदीप यादव रहे. इसके बाद पेसर्स में हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को अश्विन ने अपनी लिस्ट में शामिल किया. इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का भी चयन किया.

अगर-मगर में फंसा इन खिलाड़ियों का नाम

कुछ खिलाड़ियों को लेकर अश्विन आश्वस्त नहीं दिखे. और उन्हें अश्विन ने ‘शायद’ वाली श्रेणी में डाला. इनमें यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम शामिल रहे.

कौन-कौन नहीं बना पाया अश्विन की टीम में जगह

इसके साथ ही अश्विन ने कुछ खिलाड़ियों के बारे में साफ राय रखी कि वे अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इनमें संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, शिवम दूबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ शामिल थे. इसके अलावा उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत को भी अपनी वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी.

आखिर भुवनेश्वर कुमार को क्यों दी अश्विन ने जगह

अश्विन की इस लिस्ट में सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है. इस नाम ने कई लोगों को हैरानी हुई लेकिन अश्विन का कहना है कि भारतीय टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अनुभव की जरूरत होगी.

अश्विन ने कहा, ‘भुवनेश्वर कुमार वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा होंगे. मैं उनसे बात करूंगा. उन्हें सभी टूर्नामेंट खेलने चाहिए. फर्स्ट-क्लास, विजय हजारे, सभी कुछ. और साउथ अफ्रीका जाने से पहले अपने खेल के चरम प पहुंचो. मुझे लगता है कि हमें वहां उनकी जरूरत होगी.’

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था. इसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर हैं. बीते दो आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जितवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. दो साल में उन्होंने आईपीएल के 30 मैचों में 45 विकेट लिए. उनका औसत 21.87 और इकॉनमी रेट 8.56 का रहा.

भारत के लिए भुवनेश्वर ने 121 मैचों में 141 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 5.08 का रहा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick