- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravichandran Ashwin recalls thriller finish against PAK T20 WC 2022 and Virat Kohli advice
रविचंद्रन अश्विन ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत को लेकर किया बड़ा खुलासा
रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विनिंग शॉट लगाकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई थी
Published On Jun 29, 2023, 02:38 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2023, 02:38 PM IST
Indian cricket team (Photo-twitter)
टी-20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बॉल पर रोमांचक जीत दर्ज की थी. विराट कोहली ने इस जीत में प्रमुख भूमिका निभाई थी, वहीं आखिरी बॉल पर रविचंद्रन अश्विन ने विनिंग शॉट लगाया है. इस जीत के आठ महीने बाद रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने विराट कोहली की सलाह का भी जिक्र किया है.
आईसीसी से बातचीत में रविचंद्रन अश्विन ने कहा, उन्होंने जब वह आखिरी बॉल खेलने क्रीज पर उतरे, तब विराट कोहली ने उस एक गेंद को खेलने के लिए मुझे सात ऑप्शन दिए, उस समय मैने खुद से कहा कि अगर मैं उतना काबिल होता, तो नंबर 8 पर बैटिंग नहीं कर रहा होता. अश्विन ने कहा, मैने यह बात विराट से नहीं की, मगर मैने उसकी आंखों में देखा तो वह जोश से भरा हुआ था, वह अलग ही दुनिया में था. मैने सोचा, मैं ही धरती पर आ जाता हूं. मगर उस मैच में विराट कोहली ने क्या शानदार पारी खेली.
रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल का जिक्र करते हुए कहा कि मोहम्मद नवाज ने जब गेंद वाइड डाली, तब मुझे लगा कि हमने मैच जीत लिया है. उसी समय में पॉजिटिव हो गया और शॉट खेलकर मैच को जिताया. अश्विन ने कहा कि इस मैच को लेकर मैं हर रात सोने से पहले सोचता हूं कि अगर वह गेंद मेरे पैड पर लगी होती तो ? यह काफी करीब थी और मुझे ही मैच खत्म करना था. भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि यह उन कमाल के मैचों से एक था, जिसका मैं हिस्सा बना.
Ashwin recalls thriller finish against PAK T20 WC 2022 pic.twitter.com/NZRvdiBztE
— ???? (@anupr3) June 29, 2023
विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी. भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य था और टीम इंडिया ने 31 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद कोहली और हार्दिक की जोड़ी ने 113 रन की साझेदारी कर इस मैच में भारत की वापसी कराई.