×

अश्विन ने बता ही दिया कि क्यों लिया था संन्यास, 13 साल पुराना वादा निभाया

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारा तब उन्होंने खुद से एक वादा किया था कि अगर भारत अगली बार घरेलू धरती पर टेस्ट सीरीज हारा तो वह संन्यास ले लेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 27, 2025 1:11 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद उन्होंने खुद से एक वादा किया था. और इसी वादे की वजह से ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया. इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद से कहा था कि अगर भारत एक और घरेलू टेस्ट सीरीज हारा तो वह संन्यास ले लेंगे. और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर टेस्ट सीरीज में वाइट वॉश के बाद अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के बीच से ही संन्यास ले लिया था.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल कहा, ‘मैंने खुद से एक वादा किया कि अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में टेस्ट सीरीज हारने के बाद एक और घरेलू सीरीज हारा तो मैं रिटायर हो जाऊंगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारना ही वह वजह है कि मैं आज घर पर बैठा हूं. इससे मैं टूट गया.’

‘मुझे किसी ने संन्यास लेने के लिए नहीं कहा. बल्कि टीम के साथी तो चाहते थे कि मैं अभी संन्यास न लूं. कप्तान रोहित शर्मा और गौती भाई (गौतम गंभीर) ने मुझसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था. लेकिन यह फैसला पूरी तरह से निजी था’

रविचंद्रन अश्विन, पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर

उन्होंने आगे कहा, ‘और मुझे लगता है कि सीरीज के बाद खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है और वे फिर खुद को बदलते हैं.’

अश्विन ने कब संन्यास लिया?
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे किसी ने यह नहीं कहा कि मुझे जाना चाहिए, किसी ने मुझे यह नहीं कहा कि टीम में मेरे लिए जगह नहीं है. असल में जब मैंने यह फैसला लिया तो 2-3 लोग मेरे पास आए और ऐसा नहीं करने को कहा. लेकिन मैंने अपना मन बना लिया था. असल में वे चाहते थे कि मैं और खेलूं.’

साल 2012 में जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर टेस्ट सीरीज हारा था तो मैं खुद से एक वादा किया था. मैंने कहा था कि अगर भारत दोबारा घरेलू टेस्ट सीरीज हारा तो मैं क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा. और जब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा तो मैंने मन बना लिया था. यह एक मुश्किल फैसला था.

अश्विन ने कहा, ‘रोहित शर्मा (तब के कप्तान) ने भी मुझे इस फैसले पर सोचने के लिए कहा. गौती भाई (गौतम भाई) ने भी मुझे एक बार फिर सोचने को कहा. लेकिन मैंने इस रिटायरमेंट के बारे में अजित अगरकर (मुख्य चयनकर्ता) से बात नहीं की थी. बात जब संन्यास लेने की होती है तो यह बहुत-बहुत निजी होती है. यह बहुत पर्सनल फैसले होते हैं.’

TRENDING NOW

अश्विन के बयान ने उन अटकलों को विराम दे दिया है जिनमें ऐसा कहा जा रहा था कि टीम प्रबंधन ने उन पर संन्यास लेने का दबाव बनाया था.