×

गौतम गंभीर मेरे रिश्तेदार नहीं हैं, लेकिन... रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि कोच बल्ला लेकर खेलने नहीं जा सकता.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 27, 2025 3:36 PM IST

पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का बचाव किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं. अश्विन का कहना है कि बड़ी हार के बाद यह किसी-न-किसी को जिम्मेदार ठहराने की हमारी जल्दबाजी ही है.

साउथ अफ्रीका ने भारत को घरेलू सीरीज में भारत को खेल के हर आयाम में मात दी. गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 408 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद गौतम गंभीर की रणनीति और योजनाओं पर काफी सवाल उठे. खास तौर पर ऑलराउंडर्स पर निर्भर रहने की उनकी चाल आलोचकों के निशाने पर हैं. कई जानकारों का कहना है कि ऑलराउंडर्स के चलते भारतीय टीम का संतुलन बिगड़ गया है.

हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने कोच को हटाने की बात को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? यह एक खेल है. एक टीम को मैनेज करना आसान नहीं होता. और हां, उन्हें भी दुख होता है. किसी को टीम से निकालना अच्छा लगता है. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.’

TRENDING NOW

अश्विन ने अपने यूट्यूब पर चैनल पर कहा कि गलतियां सबसे होती हैं लेकिन उन्होंने किसी को जिम्मेदार ठहराना गलत है. उन्होंने कहा, ‘गौतम गंभीर मेरे रिश्तेदार नहीं हैं. मैं भी 10 गलतियां निकाल सकता हूं. हां, गलतियां होती हैं… लेकिन जब उनका असर आप पर होता है तब वे महंगी लगती हैं.’

Tags: