Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 4, 2026 1:00 PM IST

रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों के आधार पर क्रिकेट पर टिप्पणी करते हैं. भारत के दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज ने अब टी20 वर्ल्ड 2026 को लेकर एक दावा किया है. पूर्व भारतीय स्पिनर ने एक पूर्व चैंपियन टीम के बारे में कहा है कि वह अंतिम चार में जगह नहीं बना पाएगी. हालांकि वह इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबान है लेकिन अश्विन की नजर में अगर वह टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उनके लिए हैरानी की बात होगी.
असल में अश्विन का मानना है कि श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा. श्रीलंका भारत के साथ इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है और उसे अपने घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा मिलेगा. पर अश्विन मानते हैं कि इतनी चीजें पक्ष में होने के बाद भी श्रीलंका के लिए इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में बनाने की राह मुश्किल है. अश्विन यह बात यूं ही नहीं कह रहे. श्रीलंकाई टीम का हालिया फॉर्म बहुत अच्छा नहीं है. अपने पिछले पांच में से वह सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच जीती है. इसमें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वाइट वॉश भी शामिल है.
श्रीलंका ने इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए दासुन शनाका को ही कप्तान बनाया. इससे कई लोग हैरान भी थे. उन्हें चरिथ असलांका की जगह टीम की कमान सौंपी गई थी. असलांका की कप्तानी में श्रीलंका ने 2022 का एशिया कप जीता था. लेकिन 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.
श्रीलंका ने साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. लेकिन उसके बाद टीम को इसमें कामयाबी नहीं मिली है. और इस बार भी अश्विन को टीम से बहुत ज्यादा टीमें नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अंतिम चार में पहुंचने के श्रीलंका के पास बहुत कम उम्मीदें हैं.
उन्होंने कहा, ‘उनके लिए टॉप 4 में जगह बनाना मुश्किल होगा. मुझे नहीं लगता कि वे अंतिम चार में जगह बना पाएंगे. अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो मुझे सच में बहुत हैरानी होगी. मैं उन्हें संभावनाओं से बाहर नहीं कर रहा हूं. अगर किसी पश्चिमी टीम के खिलाफ उन्हें करो या मरो का मुकाबला खेलना हो तो वह एक टर्निंग पिच बनाकर एक मौका बना सकते हैं.’
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ग्रुप बी में है. जहां ऑस्ट्रेलिया, ओमान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमें हैं. श्रीलंका का पहला मैच 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ है.

रविचंद्रन अश्विन ने अफगानिस्तान के बारे में भी अपनी राय रखी. अश्विन ने कहा कि उनके लिए भी टूर्नामेंट आसान नहीं रहने वाला. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की टीम स्पिनर्स पर काफी हद तक निर्भर है लेकिन सपाट पिपों पर मजबूत बल्लेबाजी की भी जरूरत होती है.
उन्होंने कहा, ‘लोग कह सकते हैं कि अफगानिस्तान के पास खूब मौका है क्योंकि वे भारत में खेल रहे हैं. और न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. लेकिन चेपॉक की पिच पहले जैसी नहीं रही. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी एक बड़ी समस्या है. क्या वे बड़ा स्कोर बना सकते हैं? दिन के मुकाबलों में उनके पास शायद एक मौका हो लेकिन मुझे अब भी लगता है कि अफगानिस्तान क्वॉलिफाइ नहीं कर पाएगा. वह अच्छी उभरती हुई टीम है, लेकिन वे टॉप-4 में नहीं पहुंच पाएगी.’
राशिद खान की कप्तानी वाली टीम के ग्रुप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ है. इसके साथ ही कनाडा और यूएई की टीम भी इस ग्रुप में है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
