×

अश्विन ने उठाए आईसीसी पर सवाल, खुलकर बोले- बहुत वर्ल्ड कप हो रहे हैं

Ravichandran Ashwin on World Cup: रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आईसीसी को विचार करना चाहिए कि बहुत ज्यादा वर्ल्ड कप हो रहे हैं. उन्होंने हालांकि कहा कि यह रेवेन्यू के बहुत जरूरी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 9:29 PM IST

Ravichandran Ashwin on World Cup: साल 2024 में भारत की जीत का खुमार अभी उतरा नहीं है कि अगले महीने फिर टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा. क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो यह सोचते हैं कि आईसीसी बहुत ज्यादा वर्ल्ड कप करवा रहा है. अगर ऐसा है तो आप अकेले नहीं हैं. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी यही मानते हैं.

अभी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल दो फॉर्मेट में वर्ल्ड कप का आयोजन करवाता है. शुरुआत में आईसीसी ने दो साल में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करता था. लेकिन 2016 में आईसीसी ने तय किया कि अब इसे चार साल में एक बार करवाया जाएगा. लेकिन 2020 में ही आसीसी इस बात से पलट गया. और फिर इसे हर दो साल में करवाया जाने लगा. इसके अलावा हर चार साल में वनडे वर्ल्ड कप करवाया जाता है. 2017 कर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का भी आयोजन करवाता रहा. फिर आठ साल इसे रोक दिया गया. और 2025 में जब चैंपियंस ट्रॉफी हुई तो भारत ने खिताब जीता.

वनडे वर्ल्ड कप के अभी तक के चैंपियन

वर्षविजेताउपविजेतामेजबान
11975वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
21979वेस्टइंडीजइंग्लैंडइंग्लैंड
31983भारतवेस्टइंडीजइंग्लैंड, वेल्स
41987ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडभारत, पाकिस्तान
51992पाकिस्तानइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड
61996श्रीलंकाऑस्ट्रेलियाभारत, पाकिस्तान, श्रीलंका
71999ऑस्ट्रेलियापाकिस्तानइंग्लैंड, वेल्स, नीदरलैंड्स और आयरलैंड
82003ऑस्ट्रेलियाभारतसाउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या
92007ऑस्ट्रेलियाश्रीलंकावेस्टइंडीज
102011भारतश्रीलंकाभारत, श्रीलंका और बांग्लादेश
112015ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
122019इंग्लैंडन्यूजीलैंडइंग्लैंड, वेल्स
132023ऑस्ट्रेलियाभारतभारत

लेकिन अश्विन को लगता है कि बहुत ज्यादा वर्ल्ड कप हो रहे हैं. उन्होंने आईसीसी से अपने कैलेंडर पर दोबारा विचार करने की अपील की. पर अश्विन यह भी मानते हैं कि खेल के लिए रेवेन्यू बहुत जरूरी हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘उसका टीम में न होना शर्मनाक’, अजित अगरकर ऐंड कंपनी पर क्यों भड़के वेंगसरकर

उन्होंने कहा, ‘वनडे प्रारूप अब गैरजरूरी सा हो गया है और आईसीसी जिस तरह से विश्व कप आयोजित कर रहा है, उसे इस पर भी ध्यान देने की दरकार है. हर साल राजस्व के लिए कोई आईसीसी टूर्नामेंट कराया जाता है. फीफा को देखिए. वहां अलग लीग होती हैं और विश्व कप चार साल में एक बार होता है. इसलिए विश्व कप का अपना अलग महत्व है.’

अश्विन के कहा, ‘बहुत ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज, बहुत ज्यादा फॉर्मेट और बहुत ज्यादा विश्व कप, यह सब मिलकर वाकई बहुत ज्यादा हो गया है.’

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कौन हैं विजेता और उपविजेता

वर्षविजेताउपविजेतामेजबान
12007भारतपाकिस्तानसाउथ अफ्रीका
22009पाकिस्तानश्रीलंकाइंग्लैंड
32010इंग्लैंडऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज
42012वेस्टइंडीजश्रीलंकाश्रीलंका
52014श्रीलंकाभारतबांग्लादेश
62016वेस्टइंडीजइंग्लैंडभारत
72021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडयूएई, ओमान
82022इंग्लैंडपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया
92024भारतसाउथ अफ्रीकावेस्टइंडीज और यूएसए

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में भारत बनाम अमेरिका और भारत बनाम नामीबिया जैसे मुकाबले दर्शकों को क्रिकेट से दूर भी कर सकते हैं.

जहां सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज वनडे में पारी को बांटने के फॉर्मेट का सुझाव दे चुके हैं वहीं अश्विन का मानना है कि चार साल में सिर्फ एक वनडे विश्व कप ही इस फॉर्मेट को बचा सकता है.

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, ‘अगर आप सच में वनडे क्रिकेट को प्रासंगिक बनाना चाहते हैं तो ये टी20 लीग खेलिए और चार साल में सिर्फ एक बार वनडे विश्व कप होना चाहिए. जब लोग इसे देखने आएंगे तो उनके अंदर उत्साह और उम्मीद होगी. मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट धीरे धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है.’