टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंचे रविचन्द्रन अश्विन

अश्विन के अलावा पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पुजारा और विजय ने भी रैंकिंग में छलांग लगाई

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 28, 2016, 06:04 PM IST

Published On Sep 28, 2016, 06:04 PM IST

Last UpdatedSep 28, 2016, 06:04 PM IST

रविचन्द्रन अश्विन गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं © Getty Images
रविचन्द्रन अश्विन गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं © Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे रविचन्द्रन अश्विन गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले टेस्ट में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 10 विकेट चटकाए थे। अश्विन अगर कोलकाता टेस्ट में भी यही प्रदर्शन दोहराते हैं तो वो नंबर एक पर पहुंच जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने करियर में 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने वाले अश्विन अब सिर्फ रैंकिंग में डेल स्टेन से पीछे हैं। स्टेन के 878 अंक हैं जबकि अश्विन 871 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की टॉप 10 लिस्ट में अश्विन के अलावा रविन्द्र जडेजा भी नंबर 7 पर मौजूद हैं।

इसके अलावा अश्विन ऑलराउंडर्स की टेस्ट रैंकिंग में अभी भी 450 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। अश्विन ने पहले टेस्ट में बल्ले से भी कीमती 40 रनों का योगदान दिया था। अश्विन के बाद नंबर 2 की पोजीशन पर शाकिब अल हसन हैं जो रेटिंग में अश्विन से काफी पीछे हैं। अगर बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो टॉप पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने कब्जा जमा रखा है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, जबकि तीसरी पायदान पर जो रूट ने कब्जा जमा रखा है। बल्लेबाजों की टॉप टेन लिस्ट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज जगह नहीं बना सका है। [Also Read: मेरी लाइफ में कोई खलनायक नहीं: महेन्द्र सिंह धोनी]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय साझेदारी निभाने वाले मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा को उनकी शानदार पारियों का फायदा मिला है। दोनों ने नंबर 20 से छलांग लगाते हुए संयुक्त रूप से 16वीं पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पहले टेस्ट में भारतीय टीम को दोनों पारियों में तेज शुरूआत देने वाले लोकेश राहुल को भी 5 रैंक का फायदा मिला है। अब राहुल 57वी पायदान पर हैं।

 

Editor's Pick