किंग्स इलेवन पंजाब टीम से बाहर हो सकते हैं रविचंद्रन अश्विन
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पिछले दो आईपीएल सीजन से पंजाब फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं।
Published On Aug 24, 2019, 06:06 PM IST
Last UpdatedAug 24, 2019, 06:06 PM IST
रविचंद्रन अश्विन © AFP
वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट से बाहर हुए भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाईजी किंग्स इलेवन पंजाब से भी हाथ धो सकते हैं।
मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की पंजाब फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले टीम के कप्तान अश्विन को ड्रॉप कर सकती है। अश्विन पिछले दो सीजन से पंजाब टीम की कप्तान कर रहे हैं और एक भी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन को ट्रेड करने का फैसला इस हफ्ते के आखिर में होने वाली बैठक में लिया जा सकता है।
हालांकि कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने इस स्पिन गेंदबाज को अपने स्क्वाड में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी पंजाब के सामने अश्विन को युवा ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम से ट्रेड करने का प्रस्ताव रखा है।
‘जसप्रीत बुमराह ने क्रॉस सीम गेंदबाजी करने का कहा, जो काम कर गई’
किंग्स इलेवन टीम ने पिछले हफ्ते ही अपने मुख्य माइक हेसन को पद से हटाया था, जो कि हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ बतौर निदेशन जुड़े हैं। ऐसे में पंजाब टीम के पास फिलहाल कोई कोच नहीं है और वो अपने कप्तान को भी ड्रॉप करने का सोच रहे हैं। नए कप्तान बनने की दौड़ में केएल राहुल का नाम आगे है।