Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 18, 2016 5:38 PM IST


भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फॉर्म हर मैच के साथ उनकी गेंदबाजी में चतुर विविधताओं के चलते नए नए मुकाम छू रही है। चेन्नई के अश्विन हमेशा ही अपनी चतुराई भरी गेंदों से बल्लेबाजों को हक्का बक्का छोड़ देते हैं। यही कारण है कि देश में उनका एक बड़ा फैन बेस तैयार हो गया है जिनमें कुछ स्टॉकर भी हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के फेसबुक पेज पर लाइव चैट के दौरान अश्विन ने एक दिलचस्प फैन के बारे में बताया। फैन्स के द्वारा किए गए सवालों के विस्तृत जवाब देने के दौरान, अश्विन ने शायद ही स्मृति सिन्हा से एक सवाल की अपेक्षा की होगी। अश्विन चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व फिरकी गेंदबाज हैं जो दावा करते हैं कि यह वही महिला है जो उन्हें ट्विटर पर लगातार स्टॉक(stalk) करती रहती है। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को सांप ने काटा
अश्विन ने कहा, “अगला सवाल स्मृति सिन्हा का था। मुझे नहीं पता था कि वह सवाल वही लड़की कर रही है जो मुझे लगातार ट्विटर पर स्टॉक(stalk) करती रहती है।” स्मृति ने अश्विन से सवाल पूछा था कि क्या उन्होंने अपनी गेंदबाजी कौशल में हालिया में कोई बढ़िया चीज इज़ाद की है। अश्विन ने उनके इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं सिर्फ गेंद को बाहर या भीतर स्पिन कर सकता हूं ताकि मैं बल्लेबाज के बैट का इनसाइड(भीतरी) या आउटसाइड(बाहरी) किनारा ले सकूं। जिस तरह की विविधता से मैं गेंदबाजी करता हूं उसमें नई गेंदबाजी तकनीकी इज़ाद करने की आवश्यकता नहीं है। यह निर्भर करता है कि मैं अपने गेंदबाजी एक्शन और गति विविधता को लेकर क्या अलग से सुधार करता हूं।”
अश्विन ने आगे कहा, “हाल में मेरी गेंदबाजी में कुछ नया है तो वह है लेग स्पिन जो मैं फेंकता हूं। मैं इसके लिए पिछले दो से तीन सालों से प्रयास कर रहा हूं। मैंने इसे कई बार सफलतापूर्वक किया है, लेकिन अभी भी इसमें मास्टरी हासिल करने के लिए प्रयासरत हूं।” श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अंतिम टी20 मैच के दौरान जब धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का पैसला किया तो बाल्ड पिच पर अश्विन ने मास्टर क्लास गेंदबाजी को इजाद किया था। अश्विन ने 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जो अब तक टी20 क्रिकेट में भारतीयों का सर्वात्तम गेंदबाजी विश्लेषण है। यहां तक कि उन्होंने अपना रिकॉर्ड(11/4) भी तोड़ा जो उन्होंने बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2014 में बनाया था।
इस दौरान फैन्स ने अश्विन से कई सारे सवाल पूछे, कुछ फैन्स ने उनसे यह जानने के लिए अनुरोध किया कि जब बल्लेबाज उन पर आक्रमण करने वाले थे तब उन्होंने कौन सी रणनीति अपनाई थी। इसके जवाब में अश्विन ने बताया, “जब बल्लेबाज मुझपर आक्रमण कर रहे थे तब मैंने यह ध्यान में रखा कि उनके लिए सबसे ज्यादा किस शॉट को खेलना कठिन है और उनकी वही गलती को भुनाने का प्रयास किया। सीमित ओवरों की क्रिकेट में मेरा सबसे अच्छा विकल्प यह है कि बल्लेबाज को उसके कम्फर्ट जोन से दूर ले जाया जाए और उसे ऐसे शॉट्स को खेलने पर मजबूर किया जाए जो गलतियों से भरा हुआ हो।”
अश्विन के मुताबिक एक खिलाड़ी को परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने के लिए समय लेना चाहिए। यह एक चुनौती है क्योंकि ज्यादातर क्रिकेट दुनिया के कुछ ही भागों में खेली जाती है। अश्विन ने बताया, “परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहता है। क्योंकि आप ज्यादातर क्रिकेट दुनिया के कुछ ही हिस्सों में खेलते हैं। जब आप नए देश की यात्रा के लिए जाते हैं तो आप अपने अनुभव को भुनाना चाहते हैं, आप जानते हैं कि आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना है। लेकिन जितनी प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण हैं उतना ही आपको उस देश में समय बिताना भी महत्वपूर्ण है ताकि आप लय और गति प्राप्त कर सकें जो आपको गेंदबाजी करने के लिए चाहिए।” इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी करने में मजा आता है।
ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को सांप ने काटा
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
