अगले काउंटी सीजन के लिए यॉकशायर क्लब से जुड़े अश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 2020 काउंटी सीजन यॉर्कशायर क्लब के लिए खेलेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 16, 2020, 03:15 PM IST

Published On Jan 16, 2020, 03:15 PM IST

Last UpdatedJan 16, 2020, 03:15 PM IST

रविचंद्रन अश्विन (Getty Images)

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2020 के काउंटी सीजन के लिए यॉर्कशायर क्लब के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। इंग्लिश काउंटी क्लब ने गुरुवार को ये ऐलान किया।

पिछले सीजन नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले अश्विन नए क्लब के साथ जुड़कर उस्ताहित हैं। अश्विन ने कहा, “मैं यॉर्कशायर जैसे शानदार इतिहास और कमाल के फैंस वाले क्लब के साथ जुड़कर उत्साहित हूं। मुझे यॉर्कशायर के बारे में काफी कुछ पता है और सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलना, जिन्होंने सालों पहले काउंटी क्रिकेट खेला था, मेरे लिए बेहतरीन अनुभव है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीनियर भारतीय स्पिनर वॉरसेस्टरशायर (2017) के अलावा नॉटिंघमशायर (2019) काउंटी क्लब के लिए खेल चुके हैं। अश्विन यॉर्कशायक टीम में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज की जगह खेलेंगे। दरअसल महाराज यॉर्कशायर के लिए सीजन के पहले दो मैच ही खेल सकेंगे।

कोहली के नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने से नाराज हुए पूर्व दिग्गज

यॉर्कशायर कोच एंड्रूयू गेल का कहना है कि अश्विन जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के स्क्वाड में शामिल होने से क्लब के स्पिन अटैक को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा, “केश के पिछले साल अच्छा प्रदर्शन करने से, हमें एक ऐसे स्पिनर के टीम में होने की एहमियत पता चली जो कि अटैक भी कर सकता है और डिफेंस भी। वो (अश्विन) बल्ले के साथ भी योगदान दे सकता है। अश्विन हर तरह से सही है, उसने नॉट्स, जो कि ऐसी टीम है जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमतर प्रदर्शन किया था, के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उसके जैसे अनुभवी खिलाड़ी का होना, टीम के लिए भी अच्छा है।”

Editor's Pick