IND vs AUS: अश्विन पर दारोमदार- वॉर्नर पर होगा वार, स्मिथ की कैसे ढूंढेंगे काट

रविचंद्रन अश्विन के सामने कंगारू बल्लेबाज अकसर परेशान नजर आते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का नतीजा अश्विन के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Feb 07, 2023, 01:07 PM IST

Published On Feb 07, 2023, 01:07 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2023, 01:07 PM IST

ravichandra ashwin

नई दिल्ली: भारत में टेस्ट सीरीज हो तो नतीजा काफी हद तक स्पिनर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. भारत आखिरी बार अपनी धरती पर साल 2012-2013 टेस्ट सीरीज हारा था. इंग्लैंड के स्पिनर्स ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. भारतीय टीम ने इससे सबक लिया और उसके बाद हर बार रविचंद्रन अश्विन के साथ बाएं हाथ का एक स्पिनर रखना शुरू किया. ऑस्ट्रेलिया जानता है कि भारतीय पिचों पर अश्विन कितने खतरनाक हो सकते हैं. और इसके लिए उसने खास तैयारी भी की.

ऑस्ट्रेलिया ने नेट्स में 21 साल के स्पिनर महेश पीठिया की गेंदों को सामना किया. वजह साफ है रविचंद्रन अश्विन का खौफ. पीठिया का ऐक्शन अश्विन से काफी मिलता है. और कंगारू टीम अश्विन को लेकर चिंता में है तो इसकी एक वजह भी है. भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 8 टेस्ट मैचों में 50 विकेट लिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अश्विन की फिरकी के सामने कंगारू बल्लेबाज अकसर परेशान दिखे हैं. और इसमें एक नाम उनके सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं. अश्विन ने वॉर्नर को 10 बार आउट किया है. अश्विन ने वॉर्नर को 385 गेंद फेंकी हैं और 182 रन दिए हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि अश्विन और वॉर्नर की जंग में सिर्फ एक विजेता रहा है.

वॉर्नर एक बात से खुद को तसल्ली दे सकते हैं कि भारत में अश्विन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बेहतर है. भारत में उनका औसत 29.20 है और ऑस्ट्रेलिया में 7.20 है. दोनों जगह वह 5-5 बार आउट हुए हैं. अश्विन के अलावा सिर्फ दो गेंदबाजों ने वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट में 10 बार या उससे अधिक आउट किया है. ये गेंदबाज हैं इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.

पर स्मिथ की कैसे तलाशेंगे काट
वॉर्नर के उलट स्मिथ का बल्ला भारत के खिलाफ खूब चलता है. भारतीय स्पिनर्स के सामने स्मिथ ने खूब रन बनाए हैं. और पुराने आंकड़ों को देखते हुए कह सकते हैं कि वह इस सीरीज में बहुत अहम बल्लेबाज होंगे. उन्होंने भारत में 68.66 के औसत से रन बनाए हैं. अश्विन के खिलाफ भारत में उनका औसत 57 का है. जडेजा के खिलाफ उनका औसत कुल 45.25 और भारत में 37.75 का है.

स्मिथ और अश्विन के बीच जो पिछला मुकबला हुआ था उसमें भारतीय स्पिनर भारी पड़ा था. 2020-21 में अश्विन ने स्मिथ को 124 गेंद फेंकी और 64 रन देकर उन्हें तीन बार आउट किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick