टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए आर.अश्विन

इस अहम मुकाबले से पहले टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर है कि स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए हैँ।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 27, 2018, 10:34 AM IST

Published On Jul 27, 2018, 10:34 AM IST

Last UpdatedJul 27, 2018, 10:34 AM IST

Ravichandran Ashwin with captain Virat Kohli and team © AFP (File photo)

भारतीय क्रिकेट टीम को 1 अगस्त यानी बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करनी है। इस अहम मुकाबले से पहले टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर है कि स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए हैँ।

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले एसेक्स के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है। मैच के दौरान अश्विन के चोटिल होने की खबर आई है। उनको गुरुवार दाएं हाथ में छोटी सी चोट लगी जिसकी वजह से दूसरे दिन वह मैदान पर नहीं उतरे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहत की बात यह है कि टीम प्रबंधन ने अश्विन की चोट को मामूली बताया है और फिलहाल मैच से पहले आराम करने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है अश्विन इस समय भारत के सबसे अनुभवी स्पिनर हैं। टेस्ट रैंकिंग वह तीसरे पायदान पर काबिज हैं और इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

अगर एसेक्स के साथ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की बात करें तो भारत ने एसेक्स काउंटी को बैकफुट पर पहुंचा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 395 रन बनाए। वहीं एसेक्स ने दिन का खेल खत्म होने तक 237 रनों पर अपने पांच विकेट खो दिए हैं। वह अभी भी भारत से 158 रन पीछे है।

Editor's Pick