×

'दरवाजा तोड़ रहा है...', सरफराज पर CSK को अश्विन की सलाह, कहा उसका फायदा उठाओ

रविचंद्रन अश्विन ने सरफराज खान की तारीफ की है. इसके साथ ही इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने चेन्नई सुपर किंग्स से कहा है कि इस बल्लेबाज को आगामी आईपीएल सीजन में अपनी शुरुआती 12 खिलाड़ियों में जरूर शामिल करें. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज हालिया वक्त में मुंबई के लिए जबर्दस्त फॉर्म में है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 12:40 PM IST

Ravichandran Ashwin on Sarfaraz Khan: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है. और सरफराज खान ने इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में गोवा के खिलाफ कमाल की बैटिंग की. मुंबई के इस बल्लेबाज का खेल देखकर पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बहुत खुश हैं. अश्विन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आने वाले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स इस बल्लेबाज को अपनी टीम में नियमित रूप से शामिल करे. सरफराज ने अपने खेल से दिखाया है कि वह सिर्फ टेस्ट में ही नहीं बल्कि सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भी धमाल कर सकते हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गोवा के खिलाफ हुए मैच में सिर्फ 75 गेंदों पर 157 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 14 छक्के लगाए थे.

इस वक्त जबर्दस्त फॉर्म में हैं सरफराज खान

सरफराज की इस पारी की मदद से मुंबई ने गोवा को 87 रन से हराया. सरफराज लंबे वक्त से आईपीएल से दूर थे. लेकिन इस बार चेन्नई ने उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा. गोवा के खिलाफ उनकी पारी के बाद अश्विन ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को चाहिए कि वह सरफराज को अपनी शुरुआती 12 में जरूर शामिल करे. इस पूर्व गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज के बनाए रनों का जिक्र किया. अश्विन ने बताया कि कैसे सरफराज ने इस टी20 टूर्नामेंट में भी बेहतरीन खेल दिखाया. सरफराज ने SMAT के इस टूर्नामेंट में 7 पायों में 203.08 के स्ट्राइक-रेट और 65.80 के औसत से 329 रन बनाए.

इसे भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: नहीं चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, शुरुआत को बड़ी पारी में बदले बिना आउट

‘दरवाजे पर दस्तक नहीं दे रहे बल्कि उसे तोड़ रहे हैं सरफराज’

अश्विन का मानना है कि सरफराज अब भारतीय टीम में सिलेक्शन के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को उनके अच्छे फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए. हालांकि वह यह भी मानते हैं कि चेन्नई के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनमें से चुनना वाकई एक चुनौतीपूर्ण काम है.

उन्होंने ट्वीट किया- “सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100*(47), 52(40), 64(25), 73(22) रन. और यही फॉर्म बहुत ही आसानी से विजय हजारे ट्रॉफी में पहुंच गई. यहां उन्होंने 49 गेंद पर 55 और 14 छक्कों के साथ 75 गेंद पर 157 रन बनाए. यह देखना खास तौर पर काफी प्रभावशाली रहा कि कैसे उन्होंने मिडल ओवर्स में स्वीप और स्लॉग स्वीप लगाकर स्पिनर्स का मर्डर (फिरकी गेंदबाजों को बिलकुल निष्प्रभावी कर देना) कर दिया. वह दरवाजे पर दस्तक नहीं दे रहे हैं वह इसे तोड़कर अंदर आने वाले हैं. चेन्नई को सरफराज के इस अच्छे फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहिए. और बेशक उन्हें प्लेइंग 12 में रखना चाहिए. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह वाकई बहुत से खिलाड़ियों में से किसी को चुनने की बात है. मैं आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

चेन्नई सुपर किंग्स के पास परेशानी तो है

यह बात सही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस समय एक बड़ी चुनौती सही टीम चुनने की है. टीम के पास कई विकल्प हैं. और इसमें से सही खिलाड़ी को चुनना वाकई मुश्किल काम है. टीम ने टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन हैं, जिन्हें वह राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड के बाद अपनी टीम में लाए हैं. इसके साथ ही आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ी हैं. और फिर टीम ने नीलामी में बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिक शर्मा और ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

चेन्नई सुपर किंग्स के रीटेन खिलाड़ी

एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (आरआर से शामिल), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रूइस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज

चेन्नई सुपर किंग्स के नीलामी में खरीदे खिलाड़ी

खिलाड़ी देश बेस प्राइस कीमत
1 अकील हुसैन वेस्टइंडीज 2 करोड़ 2 करोड़
2 प्रशांत वीर भारत 30 लाख 14.20 करोड़
3 कार्तिक शर्मा भारत 30 लाख 14.20 करोड़
4 मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया 1.50 करोड़ 1.50 करोड़
5 अमन खान भारत 30 लाख 40 लाख रुपये
6 सरफराज खान भारत 75 लाख 75 लाख रुपये
7 राहुल चाहर भारत 1 करोड़ 5.20 करोड़ रुपये
8 मैट हेनरी न्यूजीलैंड 2 करोड़ 2 करोड़ रुपये
9 जैक फ्रॉक्स न्यूजीलैंड 75 लाख 75 लाख रुपये


TRENDING NOW