ईरानी कप: शेष भारत टीम में रविंद्र जडेजा की जगह लेंगे अश्विन

जडेजा को मांसपेशियों में खिंचाव के चलते आराम दिया गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 10, 2018, 05:19 PM IST

Published On Mar 10, 2018, 05:19 PM IST

Last UpdatedMar 10, 2018, 05:19 PM IST

रविंद्र जडेजा-रविचंद्रन अश्विन © Getty Images

भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 14 से 18 मार्च तक नागपुर में रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मैच के लिए चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह शेष भारत की टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।’’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jonny-bairstows-century-help-england-beat-new-zealand-in-5th-odi-clinch-series-by-3-2-691488″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अश्विन हाल ही में खेले गए देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई थी। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं। बयान के अनुसार, ‘‘वो अब चोट से उबर चुका है और खेलने के लिए उसे फिट घोषित किया गया है।’’

भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अश्विन और जडेजा दोनों ही पिछले काफी समय से सीमित फॉर्मेट की टीम से बाहर हैं। वनडे और टी20 में इन दो दिग्गज स्पिनरों की जगह कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल  की जोड़ी ने ले ली है। शेष भारत टीम 14 से 18 मार्च तक चलने वाले ईरानी कप टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ टीम से भिड़ेगी।

शेष भारत टीम: करुण नायर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरु, आर सामंथ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, केएस भारत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, शाहबाज नदीम, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, नवदीप सिंह और अतित सेठ।

Editor's Pick