×

धोनी, कोहली पर ना दें ध्यान: आर. अश्विन

अश्विन ने एशिया कप के पहले श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और महज 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 27, 2016 4:56 PM IST

रविचंद्रन अश्विन  © Getty Images
रविचंद्रन अश्विन © Getty Images

चेन्नई। भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो पिछले दिनों माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंडिंग टॉपिक रहा। इस 28 सेकंड की वीडियो क्लिप में अश्विन युवा वोटरों को ध्यान में रखते हुए कह रहे हैं कि वे बेफजूल में धोनी और कोहली में से कौन अच्छा कप्तान और क्रिकेटर है कि बात करने की बजाय इस बात को जांचे कि उनका नाम इलेक्शन सूची में जुड़ा है कि नहीं। यह क्लिक चुनाव आयोग के प्रयास से बनाई गई है जिसके माध्यम से 18 से 29 साल के युवा वोटरों का ध्यान खींचा जा सके। अश्विन की यह क्लिप कुछ ही देर में पूरे देश में ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई थी। ये  भी पढ़ें: एशिया कप 2016: भारत बनाम पाकिस्तान(लाइव ब्लॉग)

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश लाखोनी ने एक अंग्रेजी अखबार से साक्षात्कार में बताया, “हम पूरे देश में ट्रेंड कर रहे हैं। यह पहली बार है जब कोई भारतीय चुनावी अभियान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। अपने इस अभियान में कई सेलीब्रिटियों जैसे अश्विन, दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी स्कवेश चैंपियन दिपिका पल्लिकल को शामिल करने को लेकर लखोनी ने कहा, “खेल और फिल्में ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें दुनिया भर में लोग पसंद करते हैं। इसीलिए हमने इन दो क्षेत्रों से सेलीब्रिटियों को अपने अभियान में सम्मिलित किया है।”

TRENDING NOW

अश्विन आजकल भारतीय टीम के साथ एशिया कप में व्यस्त हैं। अश्विन ने एशिया कप के पहले श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और महज 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। भारत एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुका है जिसमें अश्विन ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया था। वहीं दूसरा मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ शनिवार को खेला जा रहा है। अश्विन एक बार फिर से भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे और भारतीय टीम को एक और जीत दिलाना चाहेंगे।