IND vs AUS: जडेजा ने रचा इतिहास, कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर

जडेजा ने गेंदबाजी में भी दो विकेट चटकाये और हरफनमौला खेल के दम पर वह ‘प्लेयर ऑफ मैच’ चुने गये. इस अवॉर्ड के जीतने के साथ ही जडेजा ने इतिहास रच दिया.

Edited By : Vanson Soral |Mar 17, 2023, 09:47 PM IST

Published On Mar 17, 2023, 09:47 PM IST

Last UpdatedMar 17, 2023, 09:47 PM IST

TWITTER

मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के बाद केएल राहुल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत से भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में शु्क्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. सिराज और शमी ने तीन-तीन विकेट के दम पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 35.4 ओवर में 188 रन पर समेट दिया.

ऑस्ट्रेलिया के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भी बेहद खराब रही और पांचवें ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को सस्ते में रवाना कर दिया. इसके बाद राहुल (नाबाद 75) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 45) ने छठे विकेट के लिये 108 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को 39.5 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन तक पहुंचाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

जडेजा ने गेंदबाजी में भी दो विकेट चटकाये और हरफनमौला खेल के दम पर वह ‘प्लेयर ऑफ मैच’ चुने गये. इस अवॉर्ड के जीतने के साथ ही जडेजा ने इतिहास रच दिया. जडेजा अब विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. दरअसल, जडेजा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’अवॉर्ड जीतने वाले महज दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले ये उपलब्धि सिर्फ विराट कोहली के ही नाम थी.

सभी फॉर्मेट में AUS के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

  • विराट कोहली
  • रवींद्र जडेजा*

जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 58 मैचों में सिर्फ 3 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किए थे लेकिन शानदार फॉर्म के चलते अब वह पिछले 5 मैचों में कंगारू टीम के खिलाफ 3 बार ये अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

रवींद्र जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया

  • पहले 58 मैच – 3 P.O.M पुरस्कार
  • पिछले 5 मैच – 3 P.O.M पुरस्कार

(With IANS inputs)

Editor's Pick