add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रवींद्र जडेजा, शायद विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं : गौतम गंभीर

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रवींद्र जडेजा की फील्डिंग और थ्रो फेंकने की क्षमता की तारीफ की।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 19, 2020 7:51 PM IST

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।

गंभीर ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, “मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट में जडेजा से बेहतर फील्डर कोई नहीं है। हो सकता है कि वो स्लिप में और गली में फील्डिंग नहीं करते हैं, लेकिन थ्रो फेंकने के मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “उनके जैसा आउट फील्ड को कोई कवर नहीं करता। आप उन्हें चाहे प्वाइंट पर रखें या कवर में, आप उन्हें हर जगह फील्डिंग करते हुए पाएंगे। रवींद्र जडेजा, शायद विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।”

दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक रहे दक्षिण अफ्रीका के महान फील्डर जोंटी रोड्स (Jonty Rhodes) ने इससे पहले जडेजा को विश्व का सर्वश्रेष्ठ फील्डर बताया था।

सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ बात करते हुए रोड्स ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनकी नजर में इस समय सबसे बेहतरीन विदेशी और भारतीय फील्डर कौन सा है।

इसके जवाब में रोड्स ने कहा था, “मुझे डिविलियर्स को बल्लेबाजी और फील्डिंग करते देखना काफी पसंद है। मार्टिन गुप्टिल हैं.. माइकल बेवन भी, वह काफी तेज थे। जड्डू भी मैदान पर काफी तेज हैं। उन्होंने कहा कि जड्डू (जडेजा) ने कुछ बेहद शानदार कैच लिए हैं।”