- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravindra jadeja clean bowled jonny bairstow in ind vs eng 1st test match Watch Video
VIDEO: आउट होने के बाद हक्के बक्के रह गए जॉनी बेयरस्टो, रविंद्र जडेजा ने ऐसे फंसाया
jonny bairstow clean bowled: जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंद का सामना किया और 10 रन बनाए. बेयरस्टो पहली पारी में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. उन्होंने पहली पारी में 37 रन बनाए थे और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए थे.
Published On Jan 27, 2024, 03:26 PM IST
Last UpdatedJan 27, 2024, 03:26 PM IST
(Photo-Twitter)
हैदराबाद. भारत और इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने है. इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 246 रन पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 436 रन बनाए. भारत को पहली पारी में 190 रन की मजबूत बढ़त ली. हालांकि इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में ओली पोप के अर्धशतक की मदद से लीड हासिल कर ली है. इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो दूसरी पारी में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और रविंद्र जडेजा के स्पिन के जाल में फंस गए.
रविंद्र जडेजा के जाल में फंसे बेयरस्टो
इंग्लैंड की दूसरी पारी के 28वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को रविंद्र जडेजा ने फंसाया. ओवर की चौथी बॉल जो ऑफ स्टंप पर आई थी, यह गेंद टर्न होने की जगह सीधी निकल गई और ऑफ स्टंप को ले उड़ी. जॉनी बेयरस्टो को कुछ समझ नहीं आया और वह आउट होने के बाद हक्के-बक्के रह गए. जॉनी बेयरस्टो गेंद को पढ़ने में पूरी तरह फेल रहे.
जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंद का सामना किया और 10 रन बनाए. बेयरस्टो पहली पारी में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने पहली पारी में 37 रन बनाए थे और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए थे.