• Home
  • News
  • Ravindra Jadeja completes 300 test wickets in Ind vs ban 2nd test

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट, बना डाले कई रिकॉर्ड्स

कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 300वां विकेट हासिल किया. उन्होंने बांग्लादेश के खालिद अहमद को अपना 300वां शिकार बनाया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 30, 2024, 01:36 PM IST

Published On Sep 30, 2024, 01:36 PM IST

Last UpdatedSep 30, 2024, 01:36 PM IST

Ravindra Jadeja

(Image credit- X)

Ravindra Jadeja 300 test wickets: भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टेस्ट करियर का 300वां विकेट हासिल किया. उन्होंने बांग्लादेश के खालिद अहमद के रुप को अपना 300वां शिकार बनाया. इसके साथ ही उनके नाम खास उपलब्धि दर्ज हो गई. वह 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं. भारत के लिए 300 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज हैं.

जडेजा यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी

रविंद्र जडेजा 300 विकेट और 3000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. जडेजा से पहले कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं. इसके अलावा इयान बॉथम, शेन वॉर्न, इमरान खान, स्टुअर्ट ब्रॉड, रिचर्ड हैडली, डेनियल विटोरी, शॉन पोलाक और चामिंडा बास जैसे दिग्गज शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सबसे तेज ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

रविंद्र जडेजा ने 73 टेस्ट मैच में 300 विकेट और 3122 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के इयान बॉथम ने 72 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी, जडेजा सबसे तेज 300 विकेट और 3000 से ज्यादा रन वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं.

सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज

रविंद्र जडेजा भारत के लिए सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. इस लिस्ट में भारत के रविचंद्रन अश्विन पहले स्थान पर हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 15636 बॉल में यह कारनामा किया था, जबकि जडेजा ने 300 विकेट लेने के लिए 17428 बॉल लिए.

Editor's Pick