IND vs NZ: ब्रेसवेल की गेंद पर गच्चा खा गए जडेजा, करियर में पहली बार हुए ऐसे आउट
IND vs NZ: ब्रेसवेल की गेंद पर गच्चा खा गए जडेजा, करियर में पहली बार हुए ऐसे आउट
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सात विकेट पर 284 रन का स्कोर बनाया. भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 112 रन की पारी खेली. बुधवार, 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारत...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 14, 2026 6:22 PM IST
Ravindra-Jadeja
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सात विकेट पर 284 रन का स्कोर बनाया. भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 112 रन की पारी खेली. बुधवार, 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 27 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया. जडेजा आउट होने से पहले अच्छी लय में दिख रहे थे. इसमें एक बाउंड्री शामिल थी.
जडेजा भारतीय पारी के 39वें ओवर में आउट हुए. वह न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर उन्हें ही कैच थमा बैठे. थोड़ी सी फ्लाइटेड गेंद जो थोड़ी सी शॉर्ट पिच थी. जडेजा क्रीज में ही रहे. गेंद रुककर आई और जडेजा उसे सीधा ब्रेसवेल के हाथों में खेल बैठे. उन्होंने अपने बाएं ओर छलांग लगाकर गेंद को कैच कर लिया. जडेजा ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अपने वनडे करियर में रविंद्र जडेजा पहली बार कॉट ऐंड बोल्ड हुए हैं. इस स्टार ऑलराउंडर का यह 209वां वनडे इंटरनेशनल मैच था. इसमें वह इस कैच को मिलाकर 58 बार कैच आउट हुए हैं. जडेजा 13 बार बोल्ड हुए हैं. 6 बार रविंद्र जडेजा वनडे इंटरनेशनल में LBW हुए हैं. 11 बार रन-आउट हुए हैं. वह एक बार स्टंप हुए हैं. वहीं 52 बार वह नॉट-आउट रहे हैं.
मैच की बात करें तो भारत के लिए विराट कोहली ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ा. कोहली भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. कोहली को इस सीरीज से पहले सचिन से आगे निकलने के लिए 94 की जरूरत थी. वड़ोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में कोहली ने 93 रन बनाए थे. उस मैच में कोहली ने सचिन की बराबरी कर ली थी. आज के मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर विराट कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ दिया. भारत के लिए राहुल के अलावा शुभमन गिल ने हाफ-सेंचुरी लगाई. वहीं शुभमन गिल ने 56 रन बनाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.