- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravindra jadeja enjoyed horse riding before leaving jamnagar for mumbai ahead of england tour of india 4678573
Ravindra Jadeja ने मुंबई के लिए निकलने से पूर्व जामनगर में जमकर की घुड़सवारी, Watch Video
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इग्लैंड के लिए निकलने से पूर्व भारतीय टीम मुंबई में क्वारंटाइन में रहेगी.
Published On May 20, 2021, 05:49 PM IST
Last UpdatedMay 20, 2021, 05:49 PM IST
Ravindra Jadeja Horse Riding: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जनवरों से कितना प्यार है वो समय-समय पर इसका इजहार करते रहते हैं. इंग्लैंड दौरे पर निकलने से पहले जडेजा ने जामनगर स्थित फॉर्म आउट पर अपने घोड़े के साथ वक्त बिताया. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडिये भी फैन्स के साथ शेयर किया जिसमें वो घोड़ा चलाते हुए नजर आ रहे हैं.
भारत को दो जून को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ मुंबई से निकलना है. ऐसे में वो मुंबई स्थिति टीम के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर पहुंचने वाले हैं. इससे पहले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने घुड़सवारी का लुत्फ उठाया. वो इससे पहले भी गई बार अपने फॉर्म हाउस में घुड़सवारी की वीडियो शेयर कर चुके हैं.
जड्डू ने वीडियो के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं अपने घुड़सवारी की काबिलियत को और निखार रहा हूं. बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं.”
I Sharpen my riding skills #horseriding #feelinggood pic.twitter.com/mynBi9fwW6
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 20, 2021
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मौजूदा वक्त में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे कामयाब ऑलराउंडर्स में से एक हैं. बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी शानदार फील्डिंग से भी वो विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखते हैं. वो खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में फिट बैठते हैं.
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सात मैचों में 161 से अधिक की स्ट्राइकरेट से 131 रन बनाए. एक मैच में उन्होंने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन भी बनाए. गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने छह विकेट निकाले थे.