- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravindra Jadeja meets with an accident while driving his car
रविंद्र जडेजा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के वक्त पत्नी भी थीं साथ
वर्तमान में रविंद्र जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से विश्राम दिया गया है
Published On Jan 28, 2017, 05:22 PM IST
Last UpdatedJan 28, 2017, 05:22 PM IST

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक गुजरात में जडेजा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब जडेजा अपनी पत्नी रीवाबा के साथ ऑडी कार में निकले थे। उसी दौरान जडेजा की कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जडेजा अपनी पत्नी के साथ कार में मौजूद थे। घटना जामनगर के जॉगर्स पार्क की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक पार्क कॉलोनी सोसायटी में भारत का यह हरफनमौला क्रिकेटर अपनी पत्नी के साथ ऑडी से निकला था उसी दौरान ये हादसा हुआ। हादसे के बाद जडेजा और उनकी पत्नी ने एंबुलेंस को बुलाया और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के पैर और हाथ में मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल लड़की को छुट्टी दे दी गई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जडेजा की कार के पिछले हिस्से से लड़की की स्कूटी में टक्कर लगी थी। ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को केदार जाधव ने बताया करियर का टर्निंग प्वाइंट
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कार कौन चला रहा था। लेकिन घायल युवती के मुताबिक टक्कर के बाद जडेजा ही कार से बाहर निकले थे। फिलहाल मामले की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रवींद्र जडेजा को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। यह पहला मौका नहीं है जब जडेजा किसी विवाद में फंसे हैं। इसके पहले एक नेशनल पार्क में शेर की पीछे बैकग्राउंड में सेल्फी लेने के कारण भी जडेजा विवादों में रहे थे।