• Home
  • News
  • Ravindra Jadeja refused to shake hands with Ben Stokes to draw the match Manchester test last day drama

VIDEO: मैनचेस्टर में आखिरी दिन जमकर हुआ ड्रॉमा, बेन स्टोक्स- रविंद्र जडेजा के बीच तीखी नोकझोंक

बेन स्टोक्स ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, क्या आप हैरी ब्रूक के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं ?’ इस पर जडेजा ने बस इतना कहा, मैं कुछ नहीं कर सकता.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 28, 2025, 08:32 AM IST

Published On Jul 28, 2025, 08:32 AM IST

Last UpdatedJul 28, 2025, 08:32 AM IST

Ben stokes ravindra jadeja

Ben stokes ravindra jadeja

Manchester test Last Day Drama: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन जमकर ड्रॉमा हुआ. भारतीय बल्लेबाजों रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के मैच के अंतिम घंटे की शुरुआत से पहले ड्रॉ पर सहमति जताने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद बेन स्टोक्स गुस्से में नजर आए. जडेजा और स्टोक्स के बीच जोरदार बहस भी हुई.

टेस्ट मैच में यह प्रावधान है कि अगर दोनों कप्तानों को लगता है कि मैच का नतीजा आना असंभव है, तो वे हाथ मिलाकर ड्रॉ पर सहमत हो सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जडेजा ने स्टोक्स का प्रस्ताव ठुकराया

मैच को ड्रॉ हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद जडेजा और सुंदर जब क्रमशः 89 और 80 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने स्टोक्स के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, इंग्लैंड के कप्तान इसके बाद बेहद नाराज़ हो गए.

इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक के करीब होने के कारण बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया. स्टोक्स के कुछ कहने के बाद ही जैक क्रॉली और बेन डकेट भी यह पूछते देखे गए कि भारत क्यों खेलना जारी रखना चाहता है,. स्टोक्स ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, क्या आप हैरी ब्रूक के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं?’’ इस पर जडेजा ने बस इतना कहा, मैं कुछ नहीं कर सकता.

जडेजा ने इस दौरान मुस्कुराते हुए अपनी शालीनता बनाए रखी. नियमों के मुताबिक भी भारत को बल्लेबाजी जारी रखने का पूरा अधिकार था. स्टोक्स ने इसके बाद विरोध के तौर पर हैरी ब्रूक को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया और जडेजा ने उन पर छक्का लगाकर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने खराब रवैया दिखाते हुए जडेजा और सुंदर को आसान और शॉट गेंद डालना शुरू कर दिया.

बेन स्टोक्स ने जडेजा से नहीं मिलाया हाथ

वहीं मैच खत्म होने के बाद भी बेन स्टोक्स की नाराजगी खत्म नहीं हुई और उन्होंने जडेजा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गिल, जडेजा और सुंदर के शतक से भारत ने मैच कराया ड्रॉ

वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा की नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट को खेल के आखिरी दिन ड्रॉ कर लिया. पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में बिना कोई रन बनाये दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान शुभमन गिल (238 गेंदों में 103 रन) और लोकेश राहुल (230 गेंदों में 90 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 188 रन की साझेदारी के बाद रविंद्र जडेजा (185 गेंदों में 107 रन नाबाद) और वाशिंगटन सुंदर (206 गेंदों में 101 रन नाबाद) ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन की नाबाद साझेदारी की और इंग्लैंड को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया

Editor's Pick