- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ravindra jadeja s absence will hurt us he builds pressure on batsmen says cheteshwar pujara
India vs Australia: हमें फील्डिंग और बॉलिंग में Ravindra Jadeja की कमी खलेगी: चेतेश्वर पुजारा
सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतर पाए.
Published On Jan 09, 2021, 06:06 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2021, 06:06 PM IST
रवींद्र जडेजा @ICCTwitter
सिडनी टेस्ट (Sydney Test) में टीम इंडिया (Team India) बैकफुट पर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के तीसरे दिन वह सिर्फ 244 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी चोटिल हो गए. भारतीय टीम के ऑलआउट होने के बाद वह फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाए. बैटिंग के दौरान इस हरफनमौला खिलाड़ी के अंगूठे पर मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) की एक गेंद उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर लगी थी.
इस चोट के कारण जडेजा मैदान पर नहीं उतर पाए और टीम इंडिया को बॉलिंग में उनकी कमी खल रही है. जडेजा को स्कैन के लिए ले जाया गया है. अगर वह मैच के चौथे दिन भी बॉलिंग पर नहीं उतर पाए तो इससे पहले से ही बैकफुट पर आ खड़ी हुई टीम इंडिया को उनकी कमी खलेगी. दिन का खेल खत्म होने के बाद चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने जडेजा के मैदान पर न होने से चिंता जताई.
उन्होंने कहा, ‘जब आप रवींद्र जडेजा जैसा बॉलर खो देते हैं तो यह आसान नहीं होता. उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. वह एक छोर से लगातार एक जैसी बॉल फेंक सकते हैं. वह ऐसे बॉलर हैं, जो डॉट बॉल फेंककर बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं. वह फील्डिंग में भी काफी अहम खिलाड़ी हैं. उनका न होना टीम के लिए बड़ा झटका है.’
पुजारा ने कहा कि जडेजा के बिना भारतीय बॉलिंग कमजोर है. वह भी तब जब पहले से ही हमारे बॉलिंग अटैक के 3 प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा टीम के साथ नहीं हैं. पुजारा ने कहा, ‘अगर आप हमारे बॉलिंग अटैक को देखेंगे तो हमारी टीम में कई ऐसे हैं, जो अपना पहला या दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं. वे सीख रहे हैं. वे गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं. हमारा गेंदबाजी आक्रमण कम अनुभवी है. यह एक अच्छा मौका है उनके लिए कि वह सीखें और सुधार करें.’
32 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट और अजिंक्य (रहाणे) ने गेंदबाजों से बात की है. आप उन पर ज्यादा दबाव नहीं डाल सकते. यह नवदीप सैनी का पहला मैच है और सिराज का दूसरा. हां वह गलती करेंगे. आपको सिर्फ उन्हें सैटल होने के लिए थोड़ी छूट देनी होगी खासकर तब जब आप सिडनी में गेंदबाजी कर रहे हैं. यह आसान नहीं है. इसलिए मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाऊंगा. उन्हें कुछ और चीजें सीखनी होंगी और मुझे पूरा भरोसा है कि वह सीखेंगे.’