VIDEO: पहले मनाया जश्न, फिर मांगनी पड़ी माफी, जडेजा ने मैदान पर शार्दुल को किया ट्रोल
रविंद्र जडेजा ने चौका लगाने के बाद शार्दुल ठाकुर को मैदान पर ही जमकर चिढ़ाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.
Published On May 24, 2026, 06:43 PM IST
Last UpdatedMay 24, 2026, 06:43 PM IST
Ravindra Jadeja Shardul Thakur
Ravindra Jadeja trolls Shardul Thakur: आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के दो पुराने साथी रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच भिड़ंत देखने को मिली. राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर में दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की चौथी बॉल पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जडेजा फील्डर हार्दिक पांड्या की हाथ में गेंद मार बैठे. इसके बाद शार्दुल ने इसे जमकर सेलिब्रेट किया. मगर यह गेंद नो बॉल थी. गेंद के नो बॉल होने के बाद जडेजा को अगली गेंद फ्री हिट मिली. जडेजा ने इस गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद अगली बॉल पर भी रविंद्र जडेजा ने चौका लगाया. जडेजा ने लगातार दो चौके लगाने के बाद शार्दुल ठाकुर को मैदान पर ही ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें जमकर चिढ़ाया.
जडेजा ने खेली 19 रन की नाबाद पारी
रविंद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 11 बॉल में 19 रन की पारी खेली. रविंद्र जडेजा की पारी में तीन चौके शामिल थे.
यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया
राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 205 रन
राजस्थान रॉयल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने करो या मरो वाले मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आठ विकेट पर 205 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, लेकिन ध्रुव जुरेल ने 26 गेंद में 38, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद में 32, दासुन शनाका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंद में 27 रन का अहम योगदान दिया.
टीम पूरी पारी के दौरान बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहने के बावजूद 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही. रविंद्र जडेजा (नाबाद 19) और नांद्रे बर्गर (नाबाद 10) ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई इंडियन्स के लिए दीपक चाहर ने 43 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रन देकर दो-दो विकेट लिए.