• Home
  • News
  • RCB became the first team to feature in 100 games at a venue in the IPL

आरसीबी ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बनाई अनोखी 'सेंचुरी'

दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 18, 2026, 04:33 PM IST

Published On Apr 18, 2026, 04:33 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 04:33 PM IST

RCB Century

RCB Century

आईपीएल 2026 के 26वें मैच में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को आमने-सामने हुई. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी की टीम ने इस मैच में इतिहास रच दिया है.

आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां मुकाबला खेला. आरसीबी की टीम अब एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टीम बन गई है. आरसीबी से पहले किसी भी टीम ने एक वेन्यू पर 100 मुकाबले नहीं खेले हैं. केकेआर (इडेन गार्डन्स में 98 मैच) दूसरे और मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम में 95 मैच) की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है.

दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट सब- रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट सब– विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा

प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम पांच में चार जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. आरसीबी की टीम ने पांच मुकाबले में चार मुकाबले जीते हैं. आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकमात्र हार मिली है.

Editor's Pick