add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026 से बाहर हो सकते हैं आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल, वजह चोट नहीं कुछ और है

यश दयाल टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, ना ही टीम बस के फोटो में वह दिखाए दे रहे हैं. इसके बाद अब इस गेंदबाज के बाहर होने की चर्चा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 21, 2026 2:30 PM IST

आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है और टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा. पिछले सीजन की विजेता आरसीबी की टीम ने इसे लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, मगर टीम के साथ अब तक तेज गेंदबाज यश दयाल नहीं जुड़ सके हैं. आरसीबी की टीम ने प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यश दयाल नजर नहीं आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक यश दयाल आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं, हालांकि उनके बाहर होने की वजह चोट नहीं है.

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने हाल ही में श्वेता पुंडीर के साथ शादी की है. श्वेता पुंडीर के इंस्टाग्राम पोस्ट में यश दयाल शादी के बाद वैकेशन पर दिख रहे हैं. वह आरसीबी के साथ नहीं जुड़े हैं, ना ही टीम बस के फोटो में दिखाए दे रहे हैं. इसके बाद यह माना जा रहा है कि आरसीबी का यह तेज गेंदबाज इस सीजन लीग का हिस्सा नहीं होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोट नहीं कानूनी विवादों की वजह से बाहर हुए यश दयाल

यश दयाल के आरसीबी के प्री-सीजन कैंप से नहीं जुड़ने का मुख्य कारण उनकी चल रही कानूनी मुश्किलें हैं. वह गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. जयपुर और गाजियाबाद में दो अलग-अलग मामले में उनके खिलाफ रेप का आरोप लगा है. एक केस POCSO एक्ट (बाल यौन शोषण से संबंधित) के तहत है. इस मामले की वजह से वह पिछले कई महीने से क्रिकेट से दूर हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि RCB उन्हें साइडलाइन कर सकता है और उनकी जगह रिप्लेसमेंट तलाश रहा है, क्योंकि कानूनी केस चलने के कारण उनका IPL खेलना मुश्किल लग रहा है. हालांकि अब तक आरसीबी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

आरसीबी ने पांच करोड़ में किया था रिटेन

यश दयाल ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक भरोसेमंद बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है. उन्हें पहली बार 2022 सीज़न के लिए गुजरात टाइटन्स की तरफ से चुने जाने के बाद पहचान मिली, जहां वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने फ्रेंचाइज़ी के पहले ही सीज़न में खिताब जीता था. 2024 सीज़न से पहले वह RCB में शामिल हो गए और टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण का हिस्सा बना रहा, वह उस RCB टीम का भी हिस्सा था जिसने पिछले साल अपना पहला IPL खिताब जीता था. आगामी IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइज़ी ने दयाल को पांच करोड़ में रिटेन किया था.