• Home
  • News
  • RCB Captain Rajat Patidar Explains Team Plan of hitting Sixes in IPL 2026

रजत पाटीदार ने बता दिया RCB का सुपर-प्लान, गेंदबाजों को रहना होगा सावधान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की है. इस मैच में भी टीम की रणनीति साफ रही कि अधिक-से-अधिक आक्रामकता दिखानी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 06, 2026, 09:22 AM IST

Published On Apr 06, 2026, 09:22 AM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 09:22 AM IST

रजत पाटीदार ने बताया क्या है RCB का सुपर प्लान

रजत पाटीदार ने बताया क्या है RCB का सुपर प्लान

बेंगलुरु: बीते साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत भी शानदार तरीके से की है. टीम ने पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को भी करारी मात दी. बेंगलुरु की टीम चैंपियन की तरह खेल रही है. वह विपक्षी टीम को हरा नहीं रही बल्कि बुरी तरह हरा रही है. टीम ने खूब आक्रामक बल्लेबाजी की. और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मैच में कुल 19 छक्के लगाए. और टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने साफ किया कि टीम की सोच गेंदबाजों पर दबाव बनाने और छक्के लगाने की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने धमाकेदार खेल दिखाया. देवदत्त पडिक्कल के 29 गेंद पर 50 और टिम डेविड के 25 गेंद पर 70 रन के स्कोर की मदद से आरसीबी ने तीन विकेट पर 250 रन का स्कोर बनाया. इसके साथ ही कप्तान पाटीदार ने भी सिर्फ 19 गेंद पर 40 रन ठोक दिए. चेन्नई की टीम इस स्कोर को हासिल करती हुई कभी भी नजर नहीं आई और 43 रन से मैच हार गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाटीदार ने मैच के बाद कहा, ‘जीत के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है. गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी. विराट कोहली और सॉल्ट जिस तरह से खेले वो काफी शानदार था.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने नॉन स्ट्राइक छोर से कई सारे छक्कों का लुत्फ उठाया. मेरी सोच एकदम स्पष्ट थी कि गेंदबाज के ऊपर दबाव बनाना है. टिम डेविड विशेषज्ञ हैं और बेहतरीन ‘फिनिशर’ में से एक हैं. डेविड ने जो 106 मीटर का छक्का मारा, उस वक्त मैं केवल गेंद को देख रहा था.’

गेंदबाजों की तारीफ करते हुए पाटीदार ने कहा, ‘कृणाल और सुयश विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. सुयश ने बेहतरीन चार ओवर डाले. मैं जब भी दबाव में होता हूं तो कृणाल की तरफ देखता हूं. मुझे उनके ऊपर पूरा विश्वास है. अब अगले मैच पर निगाहें लगी हैं.’

सीएसके की टीम सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई. उसके लिए प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए. यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट प्राप्त किए. सूयश शर्मा को एक विकेट मिला.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick