• Home
  • News
  • RCB Captain Rajat Patidar talks About Virat Kohli Injury during match against Mumbai Indians

Virat Kohli की चोट पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए जानना है जरूरी

रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 13, 2026, 11:17 AM IST

Published On Apr 13, 2026, 11:17 AM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 11:17 AM IST

Virat Kohli and Rajat Patidar

विराट कोहली की चोट पर पाटीदार का बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चार विकेट पर 240 रन का स्कोर बनाया. इस स्कोर के जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी मुंबई इंडियंस के लिए शेफर्न रदरफर्ड ने 31 गेंद पर 71 रन बनाए. हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. हालांकि RCB की टीम और फैंस के लिए उस वक्त मुश्किलें बढ़ गईं जब टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं दिखे. बाद में खबर आई कि कोहली के टखने में चोट है. RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की स्थिति पर बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि अब कोहली की तबीयत कैसी है.

रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा, ‘जीत के बाद बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे लगता है कि जब भी हम मुंबई आते हैं, खास तौर इस मैदान पर , तो अलग ही मैदान होता है. तो माहौल, फैंस और उनके सामने खेलना और इस पूरी तरह से भरे हुए मैदान पर खेलना एक अलग ही तरह की बात होती है.’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 240 रन का स्कोर बनाया. टीम ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. RCB के इस आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज पर पाटीदार ने कहा, ‘हर खिलाड़ी को उसकी भूमिका के बारे में जानकारी है. और वे इसी अंदाज में खेलते हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम की मजबूत बल्लेबाजी पर पाटीदार ने कहा, ‘जिस तरह से विराट भाई और (फिल) सॉल्ट ने पारी का आगाज किया, मुझे लगता है कि इसने हमें मैच में काफी बढ़त दे दी. इसके बाद मैंने और टिम (डेविड) ने भी आक्रामक पारियां खेलीं. मैं कहना चाहूंगा कि यह पूरी तरह से टीम का मिलाजुला प्रयास था.’

पाटीदार की पार की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 17 गेंद पर हाफ-सेंचुरी लगा दी. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो लोग कहते हैं कि मुझे स्पिन खेलना पसंद है, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं कहूंगा कि मुझे तेज गेंदबाजी का सामना करना पसंद है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को खेलना बेहतर है. मुझे लगता है कि इस पिच पर तेज गेंदबाजों को खेलना बेहतर है.’

विराट कोहली टखने में चोट के चलते मैदान से बाहर रहे. कोहली की चोट पर पाटीदार ने कहा, ‘मुझे अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है. लेकिन मुझे लगता है और मैं चाहता हूं कि वह ठीक हैं.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick