add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आईपीएल 2024 में नए नाम के साथ उतरेगी आरसीबी, टीम की नई जर्सी भी हुई लॉन्च

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में टीम की जर्सी लॉन्च के दौरान इसका खुलासा हुआ. टीम अपने शहर के नए नाम को टीम के साथ जोड़ा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 19, 2024 10:25 PM IST

आईपीएल 2024 में आरसीबी अब नए नाम के साथ उतरेगी. वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का बाद अनबॉक्स इवेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर लिया है. सोशल मीडिया पर टीम की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. इसके अलावा टीम की नई जर्सी भी लॉन्च कर दी गई है. विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस की नई जर्सी के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है.

आरसीबी की टीम अपने शहर के नए नाम को टीम के साथ जोड़ा है.टीम ने बैंगलोर की जगह बेंगलुरु जोड़ा है. आरसीबी ने अपने एक्स पर आरसीबी का लोगो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जिस शहर से हम प्यार करते हैं, जिस विरासत को हम अपनाते हैं, और यह हमारे लिए समय है बदलाव का. आपके लिए प्रस्तुत है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और अधिक और आरसीबी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरसीबी की नई जर्सी भी हुई लॉन्च

आईपीएल 2024 से पहले आरसीबी की नई जर्सी भी लॉन्च कर दी गई है. नई जर्सी में विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना की तस्वीरें आरसीबी की तरफ से पोस्ट की गई है. आरसीबी की जर्सी में लाल रंग और काले रंग की जगह अब लाल के साथ नीला रंग किया गया है

22 मार्च को ओपनिंग मैच में आरसीबी चेन्नई से भिड़ेगी

आरसीबी की टीम आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. आरसीबी की टीम को आईपीएल के पहले खिताब का इंतजार है.