- Home
- News
- RCB coaching staff in IPL 2026: Full list of Royal Challengers Bengaluru coaching and support staff
IPL 2026: कौन-कौन हैं पर्दे के पीछे से RCB को चैंपियन बनाने वाले, देखें कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की पूरी लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. टीम के खिलाड़ियों को तो सब जानते हैं कोचिंग स्टाफ में से भी एक दो नामों से आप परिचित होंगे. लेकिन टीम को चैंपियन बनाने में कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ का एक पूरा दल होता है. जानते हैं कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल.
Published On Jun 01, 2026, 12:42 PM IST
Last UpdatedJun 01, 2026, 12:42 PM IST
RCB Coaching Staff Full list
‘ई साला कप नामदे’ (Ee Sala Cup Namde)- यानी इस साल कप हमारा होगा. हर साल इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले और दौरान आरसीबी के फैंस यही नारा लगाते थे. कन्नड़ा भाषा के इस नारे का अर्थ होता है- इस साल कप हमारा होगा. लेकिन साल 2008 से लेकर 2024 तक टीम ऐसा नहीं कर पाईं. करोड़ों फैंस का दिल साल-दर-साल टूटता रहा. लेकिन, साल 2025 में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता. 18 साल का सूखा खत्म हुआ. और फिर 2026 में एक बार फिर ट्रॉफी टीम के नाम आई. बेंगलुरु की टीम के फैंस जो इतने साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें बैक-टु-बैक दो साल खिताबी जीत का जश्न मनाने का मौका मिला.
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरी टीम बनी जिसने लगातार दो साल आईपीएल ट्रॉफी जीती हो. चेन्नई ने आईपीएल 2010 और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था. वहीं मुंबई ने 2019 और 2020 में रोहित शर्मा की अगुआई में लगातार दो साल ट्रॉफी जीती थी. वहीं अब ऐसा बेंगलुरु की टीम ने किया है. इन दो साल में बेंगलुरु ने जो खेल दिखाया वह शानदार रहा. इससे पहले भी टीम 2 बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. पर अब उसके कैबिनेट में दो ट्रॉफियां हैं.
जीत के बाद खिलाड़ियों ने दिनेश कार्तिक और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में उसके सपोर्ट स्टाफ का बहुत बड़ा योगदान है. तो जानते हैं कि आखिर इस फ्रैंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ में कौन-कौन हैं.
आरसीबी का कोचिंग स्टाफ
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट- मो बोबट
हेड कोच- एंडी फ्लावर
बैटिंग कोच एंड मेंटोर- दिनेश कार्तिक
पेस बॉलिंग कोच- ओमकार सल्वी
स्पिन बॉलिंग कोच- मालोलन रंगराजन
असिस्टेंट/ फील्डिंग कोच- रिचर्ड हलसल
टीम एनालिस्ट- फ्रेडी विल्डे
मेडिकल एंड परफॉर्मेंस स्टाफ
फीजियोथेरपिस्ट- इवान स्पीचली
हेड एथलेटिक थेरपिस्ट- नवनीता गौतम
टीम डॉक्टर- डॉक्टर शिखा ढौंडियाल
कैसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. बेंगलुरु ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया. गुजरात की टीम अपने टॉप 3 पर काफी ज्यादा निर्भर है. लेकिन, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और रासिख डार ने कमाल की गेंदबाजी की. वाशिंगटन सुंदर की हाफ-सेंचुरी ने किसी तरह गुजरात टाइटंस को 155 के स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन बेंगलुरु ने धमाकेदार शुरुआत की. विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर की तेज हाफ-सेंचुरी लगाई. उन्होंने सिर्फ 25 गेंद पर हाफ-सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 42 गेंद पर नाबाद 75 रन की पारी खेली. विजयी छक्का लगाकर उन्होंने टीम को खिताब दिलवाया.