×

RCB Full Squad: आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ में खरीदा, देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

केकेआर और आरसीबी के बीच अय्यर को खरीदने को लेकर लेकर जमकर संघर्ष हुआ, मगर आरसीबी ने बाजी मारी. इसके अलावा टीम ने मंगेश यादव के लिए 5.20 करोड़ खर्च किए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 16, 2025 9:19 PM IST

RCB Full Squad: आरसीबी ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर पर सबसे बड़ी बोली लगाई. आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ में अपने नाम किया. इसके अलावा टीम ने अनकैप्ड मंगेश यादव के लिए 5.20 करोड़ खर्च किए.

वेंकटेश अय्यर दो करोड़ के बेस प्राइस में शामिल किया गया था, केकेआर और आरसीबी के बीच अय्यर को खरीदने को लेकर लेकर जमकर संघर्ष हुआ, मगर आरसीबी ने बाजी मारी. इसके अलावा टीम ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को दो करोड़ के बेस प्राइस में टीम ने अपने साथ जोड़ा.

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों पर लगाई बोली

01. वेंकटेश अय्यर- 07 करोड़

02. मंगेश यादव- 5.20 करोड़

03. जैकब डफी- 2.00 करोड़

04. जॉर्डन कॉक्स- 75 लाख

05. सात्विक देसवाल- 30 लाख

06. विकी ओस्टवाल- 30 लाख

07. विहान मल्होत्रा- 30 लाख

08. कनिष्क चौहान- 30 लाख

आरसीबी की टीम ने आईपीएल ऑक्शन से पहले लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, स्वास्तिक चिक्कारा, मयंक अग्रवाल, मनोज भंडागे, मोहित राठी और लुंगी एनगिडी को रिलीज किया था.

TRENDING NOW

आरसीबी का फुल स्क्वाड:

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, अभिनंदन सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान