add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

RCB की खिताबी जीत में ध्वस्त हुए कई रिकॉर्ड्स, DC के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

आरसीबी अब पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके पास एक साथ आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की ट्रॉफी हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 6, 2026 10:28 AM IST

Records in wpl 2026 final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दूसरी बार अपने नाम किया है. आरसीबी ने गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की 165 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की बदौलत आरसीबी ने यह कारनामा किया. इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए.

RCB
RCB

स्मृति मंधाना- जॉर्जिया वोल के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप

स्मृति मंधाना और जार्जिया वॉल ने इस मैच में 165 रन की साझेदारी की, जो विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बड़ी पार्टरनशिप है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मैग लेनिंग और शेफाली वर्मा के नाम था. दोनों ने साल 2023 में आरसीबी के खिलाफ 162 रन की साझेदारी की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स

स्मृति मंधाना ने WPL 2026 में सबसे ज्यादा 377 रन बनाए. स्मृति मंधाना ऑरेंज कैप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं हैं. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (87) भी अपने नाम किया. स्मृति मंधाना ने WPL में 1000 रन भी पूरे कर लिए. वह विमेंस प्रीमियर लीग में 1000 रन बनाने वाली आरसीबी की पहली और ओवरऑल पांचवीं खिलाड़ी है. भारत के लिए वह शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर के बाद यह कारनामा करने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं. मंधाना ने फाइनल में सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो WPL प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक है.

RCB Champion
RCB Champion

आरसीबी ने किया रिकॉर्ड रन चेज

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रन का लक्ष्य हासिल किया. यह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए दूसरी सफल जीत रही और अब तक की सबसे बड़ी रन चेज भी है. महिला टी20 क्रिकेट में यह दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है, इससे आगे केवल 2023 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 213 रन का पीछा किया है. यह आईपीएल या डब्ल्यूपीएल के किसी भी फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया है.

RCB Win
RCB Win

आरसीबी के नाम खास उपलब्धि

आरसीबी की इस जीत के साथ एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई. आरसीबी अब पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके पास एक साथ आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की ट्रॉफी है.

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. यह चौथी बार है जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई. दिल्ली कैपिटल्स महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल मैच गंवाए हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिस्बेन हीट के नाम था.