आरसीबी की जीत पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर छाए 'किंग कोहली'

219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 191 रन ही बना सकी. चेन्नई की टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 19, 2024, 12:37 AM IST

Published On May 19, 2024, 12:37 AM IST

Last UpdatedMay 19, 2024, 12:37 AM IST

Anushka sharma

(Image credit- Twitter)

बेंगलुरु. आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2024 में लगातार छठी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. शनिवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किग्स को नॉकआउट मैच में 27 रन से हरा दिया. आरसीबी की इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, वहीं आरसीबी फैंस को झूमने का मौका दिया. आरसीबी की इस जीत के बाद अनुष्का शर्मा इमोशनल नजर आईं.

आरसीबी को आखिरी ओवर में 17 रन बचाने थे, धोनी और जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद थे, यश दयाल के ओवर की पहली बॉल पर धोनी ने छक्का जड़ा, मगर इसके बाद यश दयाल ने वापसी की और अगली गेंद पर धोनी का विकेट लिया और अंतिम चार गेंद में सिर्फ 01 रन दिए. आरसीबी की इस जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे. विराट कोहली ने खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया, वहीं स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा भी इमोशनल हो गई,

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर छाए ‘किंग कोहली’

आरसीबी की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली छाए हैं. कोहली ने आरसीबी की आईपीएल 2024 में शानदार वापसी कराई. कोहली इस सीजन कमाल के फॉर्म में हैं.

आरसीबी ने 27 रन से जीता मुकाबला

आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए. चेन्नई के सामने जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य है, उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे, मगर चेन्नई की टीम 191 रन ही बना सकी

Editor's Pick